Vishwakarma Puja 2024: विश्वकर्मा पूजा आज, जानें किस शुभ मुहूर्त में करें पूजन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Sep 2024 1:05 PM
Vishwakarma Puja 2024
Vishwakarma Puja 2024: आज 17 सितंबर के दिन विश्वकर्मा पूजा मनाया जा रहा है. यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त
Vishwakarma Puja 2024: भगवान विश्वकर्मा भगवान ब्रह्मा के 7वें पुत्र हैं.जिन्होंने ब्रह्माण्ड बनाने में भगवान ब्रह्मा की मदद की थी,ऐसा माना जाता है कि दुनिया को बनाने से पहले कारिगर और इंजीनियर का जन्म हुआ था. देवों के शिल्पी,संसार के पहले इंजीनियर वास्तुकला के ज्ञाता भगवान विश्वकर्मा वास्तुशास्त्र के भी प्रकांड विद्वान है.विष्णुपुराण के अनुसार भगवान विश्वकर्मा देवताओं के काष्ठशिल्पी माने जाते हैं.ब्रह्माजी ने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का शिल्पीकार नियुक्त किया था. उन्होंने सबसे पहले इस सृष्टिका मानचित्र बनाया था. स्वर्गलोक, इंद्रपुरी, कृष्ण भगवान का द्वारिका नगरी,सुदामापुरी,हस्तिनापुर,पांडवों का इंद्रप्रस्थ नगरी,गरूढ़भवन,कुबेरपुरी,यमपुरी,सोने की लंका जैसे कई नगर और स्थानों का निर्माण किया.
शास्त्रों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र,शिवजी का त्रिशुल,कुबेर के लिए पुष्पक विमान,इंद्र के लिए दधीचि की अस्थियों से वज्र,यमराज के लिए कालदंड समेत अनेक अस्त्र-शस्त्र और उपकरणों का निर्माण किया.इनकों यंत्र,औजार,उपकरणों का देवता माना जाता है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस सृष्टि में निर्मित होनेवाली सभी वस्तुओं के मूल में भगवान विश्वकर्मा हैं.
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा के दिन इन चीजों से करें परहेज
Vishwakarma Puja 2024 Date: 16 या 17 सितंबर, किस दिन है विश्वकर्मा पूजा, जानें पूजन का मुहूर्त
विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त
हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्राति मैं होता है.इस वर्ष कन्या संक्रांति 16 सितम्बर मंगलवार सायं 7.52 मिनट पर है.अर्थात् सायं 7.52 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे.लेकिन इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर दिन मंगलवार को है.इस दिन चतुर्दशी तिथि दिवा 11.00 बजे तक उपरांत पूर्णिमा तिथि,शतभिषा नक्षत्र दिवा 2.20 तक उपरांत पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र,धृति योग,रवि योग भी है.
जानें गोधूलि मुहूर्त
हर साल कन्या संक्रांति के अवसर पर ही विश्वकर्मा पूजा मनाया जाता है.पुजा के लिए शुभ मुहूर्त्त सूर्योदय से 11.42 तक,अभिजित् मूहूर्त दिवा 11.51 से 12.42 तक,अमृत काल सुबह 7.00 से 8.35 तक,गोधूलि मुहूर्त 6.25 से 6.48 तक,संधया आरती 6.25 से 6.55 तक है.
विश्वकर्मा भगवान की ऐसे करें पूजा
भगवान विश्वकर्मा को ऋतुफल,मिष्टान्न,पंचमेवा,पंचामृत का प्रसाद चढ़ावें.धूप-दीप से आरती करें.कारखाने या व्यावसायिक उपकरण और मशीनों का उपयोग न करें.भगवान विश्वकर्मा के विधिवत पूजा उपासना करने बाद अपने करमचारियों को ,मजदूर-श्रमिक को,गरीब को उपहार दें और भोजन करायें.इनके पूजन से शिल्पकला का विकास,कारोबार में बढ़ोत्तरी होती है.साथ ही धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










