घर में कैसे और कहां रखें गंगाजल, ना करें ये गलतियां
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Jan 2025 11:04 AM
Vastu Tips for Gangajal
Vastu Tips for Gangajal: गंगा में स्नान करने से यह मान्यता है कि व्यक्ति के सभी पाप समाप्त हो जाते हैं। इसके बावजूद, लोग गंगा के जल को भरकर अपने घरों में लाते हैं. किंतु क्या आप जानते हैं कि गंगा जल को घर में रखने के लिए कुछ विशेष नियम हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है.
Vastu Tips for Gangajal: गंगा नदी को “कलयुग का तीर्थ स्थल” माना जाता है, क्योंकि यह मान्यता है कि इसमें डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं.लगभग हर हिंदू घर में गंगा जल होता है, जिसका उपयोग शुभ अवसरों और धार्मिक कार्यों में पवित्रता बनाए रखने के लिए किया जाता है.अगर आपके घर में भी गंगा जल है, तो इसे शुद्ध और प्रभावशाली बनाए रखने के लिए इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें.
गंगा जल को कहां रखें?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंगा जल को घर के उत्तर-पूर्वी कोने (इशान कोण) में रखना सबसे शुभ माना जाता है.इसे पूजा घर या मंदिर में रखना भी अत्यंत लाभकारी होता है. यह स्थान शुद्ध और पवित्र माने जाते हैं, जहां देवताओं का वास होता है.
2 या 3 फरवरी, जानें कब है बसंत पंचमी, जानें मां सरस्वती की पूजा का समय
गंगा जल के लिए उपयुक्त बर्तन चुनें
गंगा जल को किस प्रकार के बर्तन में रखा जाता है, यह भी बहुत महत्वपूर्ण है. इसे हमेशा साफ और शुद्ध बर्तन में रखें। गंगा जल को प्लास्टिक के बर्तन में रखने से बचें, क्योंकि यह पवित्रता को प्रभावित कर सकता है. इसके बजाय, गंगा जल को तांबे, पीतल, चांदी या मिट्टी के बर्तन में रखना बेहतर होता है.
ये गलतियां न करें
गंदे स्थान पर न रखें
गंगा जल को हमेशा साफ और व्यवस्थित स्थान पर ही रखें
अंधेरे स्थान से बचें
इसे ऐसे स्थान पर न रखें जहां पर्याप्त रोशनी न हो, क्योंकि यह गंगा जल की सकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकता है.
शारीरिक स्वच्छता का ध्यान रखें
गंगा जल को छूने से पहले स्नान करना और हाथ साफ रखना आवश्यक है.
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए करें गंगा जल का उपयोग
अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही हो या तनाव का माहौल हो, तो समय-समय पर गंगा जल का छिड़काव करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह प्रक्रिया नकारात्मकता को दूर कर घर में सकारात्मकता और शांति लाती है.
- पूजा और यज्ञ के दौरान गंगा जल का उपयोग करें.
- इसे नियमित रूप से घर के मंदिर में चढ़ाएं.
- गंगा जल को हमेशा सम्मानपूर्वक रखें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










