इस दिन से शुरू होगा वैशाख महीना, जानें सही डेट और धार्मिक महत्व

Author :Shaurya Punj
Published by :Shaurya Punj
Updated at :28 Mar 2026 1:54 PM
विज्ञापन
Vaishakh Month 2025 Starting Date

वैशाख कब से शुरू

Vaishakh Month 2026: वैशाख मास 3 अप्रैल से शुरू होगा. यह महीना भगवान विष्णु की पूजा, दान और स्नान के लिए बेहद शुभ माना जाता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

विज्ञापन

Vaishakh Month 2026 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के बाद वैशाख महीने की शुरुआत होती है. सनातन धर्म में इस महीने को भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद शुभ मान्यता है. मान्यता है कि इस पूरे महीने में सच्चे मन से पूजा, दान और स्नान करने से अच्छा फल मिलता है. इतना ही नहीं, कहा जाता है कि इस महीने में केवल जल दान करने से भी बड़ा पुण्य प्राप्त होता है.

वैशाख मास 2026 कब से शुरू होगा?

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. यह तिथि 2 अप्रैल को सुबह 7:41 बजे शुरू होगी और 3 अप्रैल को सुबह 8:42 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर वैशाख मास की शुरुआत 3 अप्रैल, शुक्रवार से मानी जाएगी.

वैशाख मास का धार्मिक महत्व

वैशाख महीने को “माधव मास” भी कहा जाता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी महीने में भगवान विष्णु के कई अवतार जैसे नर-नारायण, नृसिंह, परशुराम और हयग्रीव का प्रकट होना मान्यता है.

इसी महीने में माता सीता का जन्म भी हुआ था, जिसे सीता नवमी या जानकी नवमी के रूप में मनाया जाता है. यह महीना पूजा-पाठ, दान और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बहुत शुभ मान्यता है.

वैशाख मास में क्या करें?

इस महीने में सुबह जल्दी उठकर स्नान करना, भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा करना और जरूरतमंदों को दान देना बहुत फलदायी मान्यता है. खासकर जल, अन्न और वस्त्र दान करने से पुण्य मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

कैसे पड़ा वैशाख नाम?

हिंदू कैलेंडर में हर महीने का नाम उस नक्षत्र के आधार पर रखा जाता है, जिसमें पूर्णिमा के दिन चंद्रमा होता है. वैशाख महीने में पूर्णिमा के दिन चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने का नाम “वैशाख” पड़ा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola