गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना नाराज हो सकते हैं बृहस्पति देव
Published by : Neha Kumari Updated At : 18 Sep 2025 5:53 PM
AI Image
Thursday: हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की आराधना की जाती है. मान्यता है कि इस विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ और दान करने से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं. लेकिन इस दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना गया है. चलिए, इस लेख के माध्यम से विस्तार से समझते हैं कि गुरुवार के दिन क्या करना शुभ है और क्या करना अशुभ.
Thursday: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. इसे बृहस्पतिवार भी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्य जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति लाते हैं. वहीं, इस दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना गया है. आइए जानते हैं गुरुवार के दिन क्या करना शुभ है और क्या करना अशुभ.
गुरूवार को क्या नहीं करना चाहिए?
- झूठ बोलना या किसी को धोखा देना – माना जाता है कि इस दिन व्यक्ति को केवल सत्य बोलना चाहिए. किसी से झूठ बोलने या छल करने से बृहस्पति देव नाराज होते हैं और पूजा का फल नहीं मिलता.
- लड़ाई-झगड़ा करना – गुरुवार का दिन शांतिपूर्ण रहने और अच्छे विचार रखने का दिन है. इस दिन मन को शांत रखना चाहिए. गुस्सा करना या किसी से झगड़ा करना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से परिवार और कार्य में बाधा आ सकती है.
- अनावश्यक खर्च – इस दिन पैसों का अपमान या अनावश्यक खर्च करना अशुभ माना गया है. दान, धर्म और जरूरतमंदों की मदद करना शुभ है. इससे भगवान विष्णु की कृपा घर पर बनी रहती है.
- अनुचित व्यवहार – किसी का नुकसान करने, अनुचित व्यवहार करने या अधर्मी काम करने से भी बृहस्पति देव नाराज हो सकते हैं.
गुरुवार को क्या करना शुभ है?
- पीला वस्त्र पहनें और पीली चीजों का दान करें.
- इस दिन भगवान विष्णु की आराधना और पूजा करें.
- गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें.
- शिक्षा, ज्ञान और धर्म के काम में समय दें.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










