इस मंदिर पर गिराए गए थे 3000 बम, जानें क्यों नहीं हुआ एक भी ब्लास्ट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 May 2025 11:04 AM
Tanot Mata Mandir
Tanot Mata Mandir: भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित तनोट माता मंदिर आज भी देशवासियों के लिए विश्वास और चमत्कार का अद्वितीय प्रतीक बना हुआ है. 1965 और 1971 के युद्धों में पाकिस्तान ने इस मंदिर पर लगभग 450 बम गिराए थे, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इनमें से एक भी बम नहीं फटा! आज भी ये बम मंदिर परिसर में एक संग्रहालय के रूप में सुरक्षित रखे गए हैं.
Tanot Mata Mandir: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस संदर्भ में 1965 का वर्ष याद आता है, जब भारत ने पाकिस्तान को निर्णायक रूप से हराया था. उस समय राजस्थान के जैसलमेर में स्थित तनोट माता मंदिर परिसर पर पाकिस्तानी सेना ने लगभग 450 बम गिराए थे, लेकिन मंदिर में एक भी बम नहीं फटा.
देवी तनोट माता की कृपा इस मंदिर पर
1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों के दौरान, पाकिस्तान की सेना ने तनोट माता मंदिर पर भारी बमबारी की. कहा जाता है कि 1965 में पाकिस्तान ने मंदिर पर लगभग 3000 बम गिराए, जिनमें से 450 बम मंदिर परिसर में गिरे, लेकिन एक भी बम नहीं फटा. इसी तरह, 1971 में भी मंदिर पर हमले हुए, लेकिन कोई भी बम विस्फोटित नहीं हुआ, पाकिस्तानी सेना द्वारा गिराए गए इस मंदिर के संग्रहालय में आज भी ये बम सुरक्षित हैं. स्थानीय मान्यता के अनुसार, यह देवी तनोट माता की कृपा का परिणाम था, जिसने मंदिर और वहां तैनात सैनिकों की रक्षा की.
फिल्म ‘बॉर्डर’ में मंदिर का चित्रण
तनोट माता मंदिर की वीरता और अद्भुत सुरक्षा को फिल्म ‘बॉर्डर’ में भी दर्शाया गया है. यह फिल्म 1971 के युद्ध और लोंगेवाला पोस्ट की लड़ाई पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों की साहसिकता को प्रदर्शित किया गया है. मंदिर की महिमा और युद्ध के दृश्य फिल्म में जीवंत रूप से प्रस्तुत किए गए हैं.
BSF के जवान करते हैं देखभाल
1965 में पाकिस्तानी सेना ने इस क्षेत्र में कब्जा करने के उद्देश्य से आक्रमण किया था. यहां तक कि पाकिस्तानी सेना हमारी सीमा में चार किलोमीटर तक घुस आई थी. इसके पश्चात भारतीय सेना ने प्रतिरोध किया और पाकिस्तानी सेना को क्षति पहुंचाई, जिसके परिणामस्वरूप वे पीछे हट गई. इसके बाद इस मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संभाली थी. आज भी मंदिर की देखभाल बीएसएफ के जवान करते हैं, जो मंदिर की सफाई और प्रतिदिन होने वाली आरती का आयोजन करते हैं. यह मंदिर भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद काफी प्रसिद्ध हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










