महापुरुष स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती आज, यहां देखें उनके  धार्मिक विचार

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Swami Dayanand Religious Quotes

Swami Dayanand religious quotes: इस देश के अंधकार में ज्ञान की ज्योति फैलाने वाले आधुनिक भारत के विचारकों में स्वामी दयानंद सरस्वती का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. वेदों के प्रति उनकी गहरी आस्था थी, जिसे फैलाने के उद्देश्य से उन्होंने मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की. आइए, महर्षि दयानंद सरस्वती के धार्मिक दृष्टिकोण के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Swami Dayanand Religious Quotes: आज 23 फरवरी 2025 महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती मनाई जा रही है. आपको बता दें हिंदू पंचांग के अनुसार, उनकी जयंती फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है.

कौन थे महर्षि दयानंद सरस्वती

19वीं सदी के एक प्रमुख सामाजिक सुधारक थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपने जीवन का बलिदान दिया. स्वामी पूर्णानंद सरस्वती से संन्यास की दीक्षा लेने के पश्चात, उन्हें दयानंद सरस्वती के नाम से जाना जाने लगा. वे आर्य समाज के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और उनके विचारों से प्रेरित होकर बाल गंगाधर तिलक, राम प्रसाद बिस्मिल और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान राष्ट्रभक्तों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी.

डीएवी ललपनिया में मनी स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती

आर्य समाज के थे संस्थापक

स्वामी दयानंद सरस्वती ने ‘आर्य समाज’ की स्थापना करके भारतीयों की धार्मिक सोच में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया. महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों ने समाज को निरंतर प्रेरित किया है. इस ब्लॉग में आपको स्वामी दयानंद सरस्वती के मूल्यवान विचारों को पढ़ने का अवसर मिलेगा, जो न केवल उनके जीवन के बारे में जानकारी देंगे, बल्कि आपको सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे. इसके अतिरिक्त, ये विचार आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे.

स्वामी दयानंद सरस्वती के धार्मिक विचार

  • स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा था कृण्वंतो विश्वमार्यम अर्थात सारे संसार को श्रेष्ठ बनाओ, यह सिद्धांत वसुधैव कुटुंबकम् का ही अगला चरण जान पड़ता है.
  • सबसे उच्च कोटि की सेवा ऐसे व्यक्ति की मदद करना है जो बदले में आपको धन्यवाद कहने में असमर्थ हो.”
  • स्वामी दयानंद सरस्वती के अंतिम शब्द थे, प्रभु तूने अच्छी लीला की, आपकी इच्छा पूर्ण हो.
  • “भगवान का ना कोई रूप है ना रंग है. वह अविनाशी और अपार है, जो भी इस दुनिया में दिखता है वह उसकी महानता का वर्णन करता है.”
  • स्वामी दयानंद सरस्वती ने एकेश्वरवाद का प्रचार किया, उन्होंने कहा कि वेदों में ईश्वर को एक ही बताया गया है. निराकार स्वरूप में उनकी दृढ़ आस्था थी. उन्होंने कहा था कि सृष्टि की उत्पत्ति के तीन कारण हैं, ईश्वर, जीव और प्रकृति, ये तीनों अनादि और अनंत हैं. ये तीनों सत्य हैं.
  • वेद सब सत्य विधाओं की पुस्तक है, वेद को पढऩा-पढ़ाना और सुनना-सुनाना सब आर्यों का परम धर्म है.
  • स्वामी दयानंद सरस्वती ने मूर्ति पूजा का विरोध किया था, कहा था कि यह वेद विरूद्ध और अप्रमाणिक है. उन्होंने वेदों की ओर लौटो का नारा भी दिया था.
  • स्वामी दयानंद ने सार्व भौमिक धर्म की धारणा पर बल दिया था. इसे उन्होंने सनातन नित्य धर्म कहा था.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola