ePaper

Surya Grahan September 2025: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें कितने बजे दिखेगा, क्या लगेगा सूतक काल

Updated at : 20 Sep 2025 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan September 2025

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पर क्या लगेगा सूतक काल

Surya Grahan September 2025: कल 21 सितंबर 2025 को साल का आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी लागू नहीं होगा. यह ग्रहण रात 10:39 बजे शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह 3:29 बजे समाप्त होगा. खगोलीय दृष्टि से यह खास माना जा रहा है.

विज्ञापन

Surya Grahan September 2025 : 21 सितंबर 2025 (रविवार) को वर्ष का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा. यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टिकोणों से यह खगोलीय घटना विशेष मानी जा रही है.

ज्योतिषीय मान्यता

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह ग्रहण केतु के प्रभाव में लग रहा है. राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है और इन्हें सांप के समान प्रतीकात्मक रूप दिया गया है. मान्यता है कि जब ये छाया ग्रह सूर्य या चंद्रमा के समीप आते हैं तो ग्रहण लगता है.

वैज्ञानिक दृष्टिकोण

वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और उसकी छाया पृथ्वी पर पड़ती है. इस दौरान कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी बाधित हो जाती है.

ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार)

साल 2025 का यह आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 10:39 बजे शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह 3:29 बजे तक चलेगा. इसकी कुल अवधि लगभग 4 घंटे 50 मिनट होगी. पारंपरिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के समय शुभ कार्यों को रोक दिया जाता है.

भारत में दृश्यता

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए यहां इसके धार्मिक या ज्योतिषीय प्रभाव नहीं माने जाएंगे और सूतक काल भी लागू नहीं होगा.

खगोलीय संयोग

इस साल पितृपक्ष की शुरुआत और समापन के साथ ही चंद्र और सूर्य ग्रहण का विशेष संयोग बन रहा है. 7 सितंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा था और अब 21 सितंबर को अमावस्या व महालया के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा. ज्योतिषियों के अनुसार यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola