Pradosh Vrat 2025: सितंबर में इस दिन पड़ रहा हैं शुक्र प्रदोष व्रत, जानें पूजा की तिथि और महत्व

Updated:
विज्ञापन
shukra Pradosh Vrat 2025

शुक्र प्रदोष व्रत

Pradosh Vrat 2025: सितंबर 2025 में इस बार दो शुक्र प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं. आमतौर पर विवाहित महिलाएं इसे अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं. मान्यता है कि इस व्रत को करने से दुख, दरिद्रता और क्लेश जीवन से दूर हो जाते हैं.

विज्ञापन

Pradosh Vrat 2025: इस बार सितंबर का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए खास रहने वाला है. इस महीने दो शुक्र प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं. प्रदोष व्रत हर साल त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इसे शिवजी का सबसे प्रिय व्रत माना जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से दुख, दरिद्रता और क्लेश जीवन से दूर हो जाते हैं.

पहला शुक्र प्रदोष व्रत किस दिन और कितने बजे से है?

पहला शुक्र प्रदोष व्रत 5 सितंबर को सुबह 4:08 बजे से शुरू होगा, जो कि 6 सितंबर सुबह 3:12 बजे तक रहेगा. इस दौरान पूजा के लिए शाम 6:38 से रात 8:55 बजे तक का समय शुभ रहेगा. माना जाता है कि इस व्रत को करने से घर में धन, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान हैं, उनके लिए यह व्रत बेहद लाभकारी है.

दूसरा शुक्र प्रदोष व्रत कब है और इसकी मान्यता क्या है?

दूसरा शुक्र प्रदोष व्रत 18 सितंबर रात 11:24 बजे से शुरू होगा और 19 सितंबर रात 11:36 बजे तक रहेगा. इस दिन पूजा के लिए शाम 6:21 से रात 8:43 बजे तक का समय शुभ रहेगा. मान्यता है कि इन व्रतों को करने से भक्तों को संकटों से छुटकारा मिलता है. आमतौर पर विवाहित महिलाएं इसे अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं. यह व्रत शत्रुओं पर विजय पाने और जीवन की परेशानियों को दूर करने में सहायक माना जाता है.

व्रत में मंत्र और पूजा सामग्री

इस दिन शिवजी को प्रसन्न करने के लिए खीर, मिठाई, पंचामृत, भांग, धतूरा और सत्तू अर्पित किया जाता है. इस दिन दान के रूप में दूध, दही, सफेद कपड़े और सफेद मिठाई देना शुभ माना जाता है. मंत्र जाप में “ॐ नमः शिवाय” के साथ अन्य शिव मंत्रों का उच्चारण किया जा सकता है.

यह भी पढ़े: Mahamrityunjaya Mantra: महामृत्युंजय मंत्र के गलत उच्चारण से होते हैं विपरीत असर

यह भी पढ़े: Santan Saptami 2025: आज मनाई जा रही है संतान सप्तामी, जानें संपूर्ण पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola