Shardiya Navratri 2025: इस दिन से शारदीय नवरात्रि आरंभ, जानें इस बार किस वाहन पर आएंगी और किस पर जाएंगी मां दुर्गा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Sep 2025 1:51 PM
शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा का वाहन लाएगा क्या संदेश
Shardiya Navratri 2025: सर्व पितृ अमावस्या के अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. हर नवरात्रि में मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर आती और जाती हैं. इस बार देवी दुर्गा किस वाहन पर आगमन और प्रस्थान करेंगी, जानना खास महत्व रखता है.
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन जिस वाहन पर होता है, उसका ज्योतिषीय महत्व माना जाता है. इस वर्ष नवरात्रि की शुरुआत सोमवार को हो रही है, इसलिए माँ दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा. महापुराण के अनुसार, रविवार या सोमवार को नवरात्रि शुरू होने पर माँ हाथी पर आती हैं, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है. यह भरपूर बारिश, कृषि में समृद्धि, दूध के उत्पादन में वृद्धि और देश में धन-धान्य की बढ़ोतरी का संकेत है.
कब से शुरू है शारदीय नवरात्रि
इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार, 22 सितंबर 2025 से हो रही है, जिसका समापन गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी के साथ होगा. यह नौ दिनों का पावन पर्व माँ दुर्गा को समर्पित है, जो अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाती हैं.
वाहन का महत्व
- घोड़ा: शनिवार या मंगलवार को नवरात्रि शुरू होने पर मां घोड़े पर आती हैं, जो राजनीतिक अस्थिरता और सरकारों में बदलाव की ओर इशारा करता है.
- पालकी: गुरुवार या शुक्रवार को आगमन पर पालकी वाहन, विवाद और बड़ी घटनाओं की चेतावनी देता है.
- नाव: बुधवार को आगमन पर माँ नाव पर आती हैं, जो भक्तों के लिए सुख, सफलता और समृद्धि लाती है.
मां की विदाई का वाहन
नवरात्रि के समापन पर भी मां दुर्गा का वाहन महत्वपूर्ण होता है. इस वर्ष विजयादशमी गुरुवार, 2 अक्टूबर को है, जिस दिन माँ दुर्गा मानव वाहन (नरा) पर विदा होंगी. यह एक शुभ संकेत है, जो देश में शांति, खुशहाली और सौभाग्य का समय आने का संकेत देता है.
सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए नवरात्र में अपनाएं ये शनि वास्तु टिप्स
कुल मिलाकर, इस साल की शारदीय नवरात्रि की शुरुआत और विदाई दोनों ही शुभ संकेतों से भरी हैं. माँ का हाथी पर आगमन और मानव वाहन पर विदाई, भक्तों के लिए समृद्धि, शांति और खुशहाली का वादा करती है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










