Sharadiya Navratri 2025: कब है कलश स्थापना, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Oct 2025 11:24 AM

विज्ञापन

किस दिन है शारदीय नवरात्रि की कलश स्थापना

Sharadiya Navratri 2025:  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है. जानें इस बार कलश स्थापना (घटस्थापना) किस दिन होगी, शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और मां दुर्गा का आगमन किस वाहन पर होगा. साथ ही पढ़ें नवरात्रि 2025 का पूरा कैलेंडर और विजयादशमी की तारीख.

विज्ञापन

Sharadiya Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. साल में कुल चार नवरात्रि आती हैं—दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रमुख नवरात्रि, जिनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि शामिल हैं. इनमें शारदीय नवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. यह पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष से आरंभ होता है और शरद ऋतु में पड़ने के कारण इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है.

नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और दसवें दिन विजयादशमी (दशहरा) के साथ इसका समापन होता है.

Vastu Tips: पैसों की तंगी खत्म करने के लिए 5 बेहद असरदार वास्तु टिप्स

शारदीय नवरात्रि 2025 कब है?

इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025, सोमवार से होगी. पहले दिन कलश स्थापना (घटस्थापना) की जाएगी, जिसे अत्यंत शुभ माना गया है. दुर्गा पूजा का आरंभ 28 सितंबर को महा षष्ठी से होगा और इसके बाद सप्तमी, अष्टमी, नवमी के साथ 2 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी.

शारदीय नवरात्रि 2025 का पूरा कैलेंडर

  • 22 सितंबर – प्रतिपदा (मां शैलपुत्री)
  • 23 सितंबर – द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी)
  • 24 सितंबर – तृतीया (मां चंद्रघंटा)
  • 26 सितंबर – चतुर्थी (मां कूष्मांडा)
  • 27 सितंबर – पंचमी (मां स्कंदमाता)
  • 28 सितंबर – महा षष्ठी (मां कात्यायनी)
  • 29 सितंबर – महा सप्तमी (मां कालरात्रि)
  • 30 सितंबर – महा अष्टमी (मां महागौरी)
  • 1 अक्टूबर – महा नवमी (मां सिद्धिदात्री)
  • 2 अक्टूबर – विजयादशमी

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

  • तारीख : 22 सितंबर 2025
  • समय : सुबह 6:09 से 8:06 बजे तक (1 घंटा 56 मिनट)
  • अभिजीत मुहूर्त : 11:49 से 12:38 बजे तक (49 मिनट)

माता का आगमन किस वाहन पर?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर नवरात्रि में मां दुर्गा अलग-अलग वाहन पर विराजमान होकर पृथ्वी पर आती हैं. वर्ष 2025 में माता रानी हाथी पर सवार होकर पधारेंगी. हाथी पर आगमन को अत्यंत शुभ माना जाता है, यह समृद्धि, शांति और उन्नति का प्रतीक है.

जन्मकुंडली, वास्तु और व्रत-त्योहार से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें—

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola