Shani Pradosh Vrat के दिन हो रहा है दुर्लभ संयोग का निर्माण, जानिए तिथि और महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 May 2025 10:29 AM

विज्ञापन

Shani Pradosh Vrat May 2025

Shani Pradosh Vrat May 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अत्यधिक महत्व है.यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए समर्पित है.इस वर्ष मई महीने में आने वाले प्रदोष व्रत में एक विशेष संयोग बन रहा है.इस व्रत के बारे में विस्तृत जानकारी..

विज्ञापन

Shani Pradosh Vrat May 2025: इस वर्ष मई में आने वाला दूसरा प्रदोष व्रत शनि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा. इस दिन भगवान शिव और शनि देव की पूजा का विशेष महत्व है. पंचांग के अनुसार, शनि प्रदोष व्रत के दिन आयुष्मान और सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है.

कब है शनि प्रदोष व्रत

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 मई को शाम 7:20 बजे प्रारंभ होगी. वहीं, यह तिथि 25 मई को सुबह 3:51 बजे समाप्त होगी. इस दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में की जाती है. इसलिए, ज्येष्ठ माह का पहला प्रदोष व्रत 24 मई को मनाया जाएगा. इस बार प्रदोष व्रत शनिवार को होने के कारण इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा.

शनिदेव को ऐसे करें खुश, आज शनिवार के दिन करें इस मंत्र का जाप

शनि प्रदोष व्रत पर बन रहा है विशेष संयोग

इस बार प्रदोष व्रत पर एक विशेष संयोग बन रहा है. इस दिन शनिवार होने के कारण शनि प्रदोष व्रत मनाया जाएगा. साथ ही, इस दिन शिववास भी रहेगा. जिस दिन शिववास होता है, उस दिन भगवान शिव स्वयं धरती पर नदी के किनारे बैठकर विचरण करते हैं. इसलिए जेठ माह के पहले प्रदोष का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है.

शनि प्रदोष व्रत महत्व

जो भी व्यक्ति भगवान शिव की पूजा के साथ प्रदोष व्रत करता है, उसे सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है. इसके अतिरिक्त, भगवान शिव अपने भक्तों की हर इच्छा को पूरा करते हैं. त्रयोदशी की रात के पहले प्रहर में, जो व्यक्ति किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है, उसके घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की वर्षा होती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola