Shani Pradosh Vrat 2025: शनि प्रदोष व्रत आज, दुख-दरिद्रता दूर करने और सफलता पाने का संयोग

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Oct 2025 5:51 AM

विज्ञापन

शनि प्रदोष व्रत में इस मुहूर्त में करें पूजा

Shani Pradosh Vrat 2025: आज शनि प्रदोष व्रत का पावन अवसर है. इस व्रत में भगवान शिव और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि श्रद्धा से किए गए व्रत और पूजा से दुख-दरिद्रता दूर होती है, जीवन की बाधाएं समाप्त होती हैं और सफलता तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

Shani Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान माना गया है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने का उत्तम उपाय है. प्रत्येक मास के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत किया जाता है. जब प्रदोष व्रत शनिवार को आता है तो इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है.

ज्योतिषीय मान्यता है कि इस व्रत से न केवल शिवजी प्रसन्न होते हैं, बल्कि शनि देव की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है. इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, दुख-कष्ट का नाश होता है और इच्छाओं की पूर्ति होती है.

व्रत का शुभ मुहूर्त

  • पंचांग के अनुसार आश्विन मास का अंतिम प्रदोष व्रत 4 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाया जाएगा.
  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 4 अक्टूबर, शाम 05:08 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 5 अक्टूबर, दोपहर 03:04 बजे
  • प्रदोष पूजा का शुभ काल: शाम 05:29 से रात 07:55 बजे तक
  • विशेष योग: इस दिन सुबह 06:13 से 09:09 तक द्विपुष्कर योग रहेगा. मान्यता है कि इस समय की गई पूजा का फल दोगुना मिलता है.

शनि प्रदोष व्रत का महत्व

  • प्रदोष व्रत से शिवजी प्रसन्न होकर सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.
  • शनि प्रदोष विशेषकर उन लोगों के लिए उत्तम है जो शनि की साढ़ेसाती या ढैया से पीड़ित हैं.
  • यह व्रत दुख-दरिद्रता को दूर करता है और दीर्घायु, आरोग्य तथा सफलता प्रदान करता है.

शनि प्रदोष व्रत विधि

  • सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें.
  • पूरे दिन उपवास रखें और शिव-पार्वती का ध्यान करें.
  • शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत और पुष्प अर्पित करें.
  • सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में विशेष पूजा करें.
  • दीपक जलाकर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप और आरती करें.
  • व्रत पूरा होने पर दान-पुण्य करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं.

शनि प्रदोष व्रत पर विशेष उपाय

  • काले तिल और काले वस्त्र का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं.
  • पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर परिक्रमा करने से पापों का नाश होता है.
  • शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करना शुभ फल देता है.
  • जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन कराने से पुण्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है

शनि प्रदोष व्रत की धार्मिक मान्यता

शास्त्रों के अनुसार, एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से प्रदोष व्रत का महत्व पूछा. तब शिवजी ने बताया कि श्रद्धा और नियमपूर्वक इस व्रत का पालन करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं और भक्त पर सदैव उनकी कृपा बनी रहती है. खासतौर से शनि प्रदोष व्रत करने से शनि ग्रह से जुड़े कष्ट दूर होते हैं और जीवन में संतुलन, न्यायप्रियता और मंगल का संचार होता है.

ये भी लिखें: शनि प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें ये सारे उपाय, दूर होगी साढ़े साती

शनि प्रदोष व्रत न केवल भगवान शिव-पार्वती की कृपा दिलाता है, बल्कि शनि देव को प्रसन्न करने का भी उत्तम साधन है. इस दिन उपवास और पूजा करने से जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं और सुख, स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola