Scissors Vastu Tips: कैंची से करें ये उपाय, जानें घर की शांति और सुख-समृद्धि से जुड़ा खास वास्तु उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Dec 2025 12:07 PM

विज्ञापन

कैंची का टोटका

Scissors Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रोजमर्रा की चीजों का विशेष महत्व बताया गया है. कैंची भी इन्हीं में से एक है. गलत तरीके से रखी गई कैंची घर में कलह और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती है, जबकि सही उपाय अपनाने से सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बना रहता है.

विज्ञापन

Scissors Vastu Tips: भारतीय वास्तु शास्त्र और लोक मान्यताओं में रोज़मर्रा की चीज़ों का गहरा महत्व बताया गया है. इन्हीं में से एक है कैंची. आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली यह वस्तु अगर गलत तरीके से रखी जाए, तो घर में कलह, मानसिक तनाव और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती है. इसलिए शास्त्रों में कैंची से जुड़े कुछ खास  उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में शांति बनी रहती है.

घर में कैंची को लेकर क्या करें और क्या न करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कैंची को हमेशा छुपाकर रखना चाहिए. खुली या दिखाई देने वाली कैंची घर में अनावश्यक तनाव और वाद-विवाद को बढ़ा सकती है. इसके साथ ही कैंची को हमेशा बंद अवस्था में ही रखना शुभ माना गया है. कहा जाता है कि खुली कैंची रिश्तों में कटुता ला सकती है.

उधार में कैंची देना क्यों माना जाता है अशुभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कैंची को किसी को उधार देना अशुभ होता है. ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और आर्थिक या पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए कोशिश करें कि कैंची का आदान-प्रदान न किया जाए.

रसोई में कैंची और चाकू रखने के नियम

वास्तु के मुताबिक, रसोई घर में कैंची को उल्टा करके रखना चाहिए. इससे नकारात्मक प्रभाव कम होता है. साथ ही रसोई में बड़ा चाकू रखने से दांपत्य जीवन में झगड़े बढ़ते हैं. इसलिए रसोई में केवल आवश्यक और छोटे चाकू ही रखें.

ये भी पढ़ें: बिना पैसे खर्च किए घर का वास्तु दोष कैसे करें दूर? अपनाएं ये आसान उपाय

चाकू देने का सही तरीका

अगर किसी को चाकू देना पड़े, तो ध्यान रखें कि धार की तरफ से कभी भी चाकू न दें. इसे अशुभ माना जाता है और इससे आपसी संबंधों में कटुता आ सकती है.

क्यों जरूरी है इन टोटकों का पालन

कैंची और चाकू जैसे धारदार औजार प्रतीकात्मक रूप से रिश्तों को काटने वाली ऊर्जा से जुड़े माने जाते हैं. सही दिशा और तरीके से इन्हें रखने से घर में सुख, शांति और सकारात्मक माहौल बना रहता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola