Vastu Tips: बिना पैसे खर्च किए घर का वास्तु दोष कैसे करें दूर? अपनाएं ये आसान उपाय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Dec 2025 7:40 AM
फ्री में करें घर के वास्तु दोष का निवारण
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा जीवन में कई तरह की परेशानियां ला सकती है. बिना पैसे खर्च किए अपनाए गए कुछ आसान वास्तु उपाय घर के दोष दूर कर सकते हैं. ये उपाय सुख, शांति और समृद्धि बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की बनावट, दिशा और ऊर्जा का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है. कई बार आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह या स्वास्थ्य समस्याओं का कारण घर में मौजूद वास्तु दोष होता है. अच्छी बात यह है कि कुछ सरल और बिना खर्च वाले वास्तु उपाय अपनाकर घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है और सुख-समृद्धि लाई जा सकती है.
मुख्य द्वार पर रखें शुभ स्वास्तिक चिन्ह
घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है. यदि मुख्य द्वार पर दो अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा स्वास्तिक बनाया जाए, तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और शुभता बढ़ती है. यह उपाय विशेष रूप से आर्थिक उन्नति में सहायक माना गया है.
संध्या समय करें देसी कपूर का उपाय
हर दिन संध्या के समय देसी कपूर में दो लौंग डालकर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यह उपाय घर में सुख-समृद्धि, शांति और मानसिक स्थिरता लाने में मदद करता है.
उत्तर दिशा में रखें नमक वाला पात्र
घर के उत्तर दिशा में कांच के बर्तन में नमक भरकर रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं. इस नमक को तीन दिन बाद पानी बदलते हुए नया नमक डालें. माना जाता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर ग्रहण कर लेता है.
ये भी पढ़ें: एक छोटा सा ताला बदल सकता है आपकी किस्मत, जानें यह धार्मिक उपाय
नियमितता से मिलेगा अधिक लाभ
इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से घर का वातावरण सकारात्मक बनता है और जीवन में स्थायित्व आता है.
अगर आप बिना पैसे खर्च किए घर का वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं, तो ये आसान उपाय जरूर अपनाएं. वास्तु संतुलन बनने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि अपने आप आने लगती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










