Saphala Ekadashi 2025 Remedies: सफला एकादशी के दिन बस एक बार कर लें ये उपाय, हर काम में मिलने लगेगी सफलता

Published by : Neha Kumari Updated At : 09 Dec 2025 8:29 AM

विज्ञापन

Saphala Ekadashi 2025 Remedies (AI Image)

Saphala Ekadashi 2025 Remedies: सफला एकादशी इस साल 15 दिसंबर 2025 को की जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ कुछ विशेष ज्योतिषीय उपाय करने से बेहद लाभ मिलता है. यहां कुछ ज्योतिष उपायों के बारे में बताया गया है. माना जाता है कि इन उपायों को करने से अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता प्राप्त हो सकती है.

विज्ञापन

Saphala Ekadashi 2025 Remedies: हिंदू धर्म में एकादशी के पर्व को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है. साल में 24 एकादशी के व्रत आते हैं. इसका मतलब है कि हर महीने दो एकादशी व्रत रखे जाते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार पौष मास में किए जाने वाले एकादशी के व्रत को सफला एकादशी कहा जाता है. यदि आप किसी भी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, कार्य होते-होते अटक रहा है, सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे में आपको यह पूजा अवश्य करनी चाहिए. माना जाता है कि इस व्रत को करने से सारी परेशानियां दूर होती हैं और कार्यक्षेत्र या किसी भी अन्य क्षेत्र में सफलता मिलती है. कहा जाता है कि इस दिन पूजा के साथ-साथ कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से पूजा के फल पर शुभ प्रभाव पड़ता है.

सफला एकादशी के दिन किन-किन उपायों को करना है शुभ

विवाह और दांपत्य जीवन

जल्दी विवाह या दांपत्य जीवन में मधुरता और मजबूती के लिए इस दिन किसी केले के पेड़ पर कच्चे सत्तू का लेप लगाएं. इसके बाद उस पेड़ की पूजा करें. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है और विवाह योग्य महिला और पुरुष का विवाह जल्दी तय हो जाता है.

कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्या के लिए उपाय

यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं, लाख कोशिशों के बाद भी नौकरी या व्यवसाय में सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे में किसी जरूरतमंद को वस्त्र दान करें. मान्यता है कि इससे कार्यों के बीच आने वाले विघ्न समाप्त हो जाते हैं और सफलता प्राप्त होती है. इस दिन पीले रंग का कपड़ा दान करना उत्तम माना गया है.

पापों से मुक्ति के लिए उपाय

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सफला एकादशी की रात जो भी भक्त विष्णु सहस्रनाम का जाप करता है, उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन स्नान करने के बाद रात के समय भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाएं और प्रार्थना करें. इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का जाप करें.

पितृदोष और कालसर्प दोष से मुक्ति

यदि आप पर पितृदोष या कालसर्प दोष है, तो सफला एकादशी के दिन सुबह के समय पीपल के पेड़ पर दूध और जल चढ़ाएं. शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं. दिया जलाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करें. माना जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का निवास होता है. ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और पितृदोष तथा कालसर्प दोष दूर होता है.

यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2025 Upay: सफला एकादशी व्रत कब है? घर परिवार में सुख समृद्धि के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola