ePaper

Saphala Ekadashi 2025 Exact Date: 14 या 15 दिसंबर, जानें किस दिन मनाई जाएगी सफला एकादशी

Updated at : 13 Dec 2025 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
Saphala Ekadashi 2025 Exact Date

सफला एकादशी 2025 कब है

Saphala Ekadashi 2025 Exact Date: हिंदू पंचांग के अनुसार सफला एकादशी का विशेष महत्व है. हर साल इसकी तिथि को लेकर लोगों में भ्रम रहता है. इस बार भी सवाल है कि व्रत 14 या 15 दिसंबर को रखा जाएगा. पंचांग, तिथि और उदया एकादशी के आधार पर जानें सही दिन और पूरी जानकारी यहां.

विज्ञापन

Saphala Ekadashi 2025 Exact Date: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है. साथ ही सभी पापों से मुक्ति पाने के लिए व्रत भी किया जाता है. वैदिक पंचाग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी (Saphala Ekadashi 2025) के नाम से जाना जाता है. इस व्रत को करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

सफला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

वैदिक पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को रात 8 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी और 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा.

सफला एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त

पूजा-पाठ के लिए अभिजीत मुहूर्त को बेहद ही शुभ माना गया है और पंचांग के अनुसार सफला एकादशी के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.

सफला एकादशी पारण डेट और टाइम (Saphala Ekadashi Paran Date and Time)

एकादशी  व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है. 16 दिसंबर को व्रत का पारण करने का समय सुबह 06 बजकर 55 मिनट 09 बजकर 03 मिनट तक है.

ये भी पढ़ें:  सफला एकादशी पर दीपक जलाने से मिलेगा शुभफल, होगी संकटों से मुक्ति

सफला एकादशी का महत्व (Saphala Ekadashi Mahatva)

जैसा कि सफला एकादशी के नाम से ही प्रतीत होता है कि ये भक्तों के सभी कार्यों को सफल बनाने वाली एकादशी है. मान्यता है कि हजारों साल तपस्या करने के बाद जिस पुण्य की प्राप्ति होती है वह पुण्य सफला एकादशी व्रत करने मात्र से ही मिल जाता है. ये व्रत रखने से भाग्य खुल जाते हैं और जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है. इस दिन मंदिर और तुलसी के नीचे दीपदान करने का बेहद फलदायी माना गया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola