Santan Saptami Vrat Katha: सुख-समृद्धि और सौभाग्य दिलाती है संतान सप्तमी कथा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Aug 2025 8:01 AM
संतान सप्तमी व्रत कथा
Santan Saptami Vrat Katha: संतान सप्तमी व्रत कथा का पाठ करने से संतान की रक्षा, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि इस कथा के श्रवण और व्रत पालन से परिवार में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और संतान सुख मिलता है. यह व्रत संतान के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है.
Santan Saptami Vrat Katha: यह व्रत संतान के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना से स्त्री-पुरुष दोनों समान रूप से करते हैं. वर्ष 2025 में संतान सप्तमी व्रत 30 अगस्त, शनिवार को रखा जाएगा. प्राचीन काल में यह व्रत मुख्य रूप से वंश वृद्धि और संतान प्राप्ति के लिए किया जाता था. संतान सप्तमी व्रत का महत्व पौराणिक काल से जुड़ा हुआ है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान सुख प्राप्त होता है और पहले से संतान होने पर उनकी रक्षा और दीर्घायु सुनिश्चित होती है. इस व्रत का उल्लेख महाभारत काल की कथा में भी मिलता है. एक समय महाराज युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से संतान सुख का उपाय पूछा. तब श्रीकृष्ण ने उन्हें एक पौराणिक कथा सुनाई.
लोमष ऋषि की कथा
मथुरा नगरी में एक बार लोमष ऋषि, वसुदेव और देवकी के घर पधारे. देवकी उस समय अत्यंत दुखी थीं क्योंकि कंस ने उनके कई पुत्रों का वध कर दिया था. ऋषि ने उन्हें सांत्वना देते हुए संतान सप्तमी व्रत का महत्व बताया और कहा कि इससे संतान सुख और सुरक्षा प्राप्त होती है.
उन्होंने राजा नहुष की पत्नी चन्द्रमुखी का उदाहरण दिया. रानी चन्द्रमुखी संतान न होने से दुखी रहती थीं. लेकिन जब उन्होंने संतान सप्तमी का व्रत पूरे नियम और श्रद्धा से किया, तो उन्हें संतान प्राप्त हुई.
व्रत का महत्व और पुनर्जन्म की कथा
ऋषि ने देवकी को समझाया कि रानी चन्द्रमुखी और उनकी सहेली भद्र ब्राह्मणी, दोनों ने सरयू नदी में स्नान करते समय स्त्रियों को संतान सप्तमी व्रत करते देखा. दोनों ने संकल्प तो लिया, लेकिन रानी चन्द्रमुखी ने इसे पूर्ण श्रद्धा से नहीं किया, जबकि ब्राह्मणी ने जीवनभर नियमपूर्वक इस व्रत को निभाया.
फलस्वरूप, अगले जन्मों में भी दोनों को अलग-अलग फल मिले. ब्राह्मणी ने अपने हर जन्म में भगवान शिव-पार्वती की उपासना और संतान सप्तमी का पालन किया, जिससे उसे श्रेष्ठ पुत्र और सुख-समृद्धि मिली. वहीं, रानी चन्द्रमुखी नियमों का पालन न करने के कारण निःसंतानता और दुःख भोगती रहीं.
संतान सप्तमी व्रत का पुण्यफल
कथा के अनुसार, भद्र ब्राह्मणी ने अपने श्रद्धापूर्ण व्रत के प्रभाव से अगले जन्म में भी आठ गुणी और धर्मपरायण पुत्र प्राप्त किए. दूसरी ओर, चन्द्रमुखी को एक पुत्र तो हुआ, लेकिन वह अल्पायु और अस्वस्थ था. अंततः उसने संतान सप्तमी का व्रत पूरी निष्ठा से किया, जिससे उसका दुख दूर हुआ और उसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिला.
ये भी पढ़े: Santan Saptami 2025: आज मनाई जा रही है संतान सप्तामी, जानें संपूर्ण पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
व्रत का संकल्प और विधि
इस कथा से देवकी को प्रेरणा मिली और उन्होंने भी संतान सप्तमी का व्रत करने का संकल्प लिया. ऋषि ने उन्हें बताया कि भाद्रपद शुक्ल सप्तमी के दिन स्नान, शिव-पार्वती की मूर्ति स्थापना, धूप-दीप, अक्षत, फूल और नैवेद्य से पूजा करने तथा गंडा (धागा) बांधने से संतान सुख और सुरक्षा की प्राप्ति होती है.
संतान सप्तमी व्रत का प्रभाव इतना अद्भुत माना गया है कि यह न केवल संतान प्राप्ति का वरदान देता है, बल्कि पहले से संतान होने पर उनके जीवन में आयु, स्वास्थ्य और सौभाग्य की वृद्धि भी करता है. यह व्रत संतान के उज्जवल भविष्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










