Ruchak Yoga 2024: अगर कुंडली में है मंगल का रूचक योग, तो जीवन में मिलेगी सफलता और प्रतिष्ठा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Jun 2024 7:52 PM

विज्ञापन

Ruchak Yoga 2024

Ruchak Yoga 2024: ज्योतिष में मंगल के द्वारा एक ऐसे राजयोग का निर्माण किया जाता है जो कि व्यक्ति को राजा के समान प्रसिद्धि देने वाला होता है और उस राजयोग का नाम है रुचक राजयोग.

विज्ञापन

Ruchak Yoga 2024: ज्योतिष शास्त्र में, मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, ऊर्जा और महत्वाकांक्षा का ग्रह माना जाता है. जब मंगल ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली में विशेष स्थिति में होता है, तो यह विभिन्न प्रकार के योगों का निर्माण कर सकता है. इनमें से एक महत्वपूर्ण योग “रूचक योग” है ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को उग्र स्वभाव का ग्रह मना जाता है मंगल मेष तथा वृश्चिक राशि के स्वामी है इनका दृष्टि जिस भाव में बैठते है, वहां से 1,4,7,8, भाव को देखते है किसके कारण कुंडली में मंगल का प्रभाव विषेश रूप से माना जाता है.

मंगल भूमि भवन के स्वामी माना जाता है .इनका प्रभाव अलग अलग राशियों पर अलग अलग पड़ता है.मंगल प्रबल हो सेना, पुलिस तथा सेना आधिकारी बनाता है.मंगल के प्रभाव के कारण इंजीनियरिंग तथा डॉक्टर भी बनते है.इनके अशुभता से स्वास्थ ठीक नही रहता है रक्तचाप सम्बन्धित समस्या होता है.

Trigrahi Yog 2024: बुध के गोचर से मिथुन राशि में बन रहा है त्रिग्रही योग, मिथुन कन्या सहित कई राशि होंगे मालामाल

रूचक योग क्या है?

रूचक योग तब बनता है जब मंगल ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली में लग्न (पहला भाव) या चंद्रमा (चौथा भाव) से केंद्र में स्थित होता है. इसका मतलब है कि मंगल ग्रह 1, 4, 7 या 10 वें भाव में मेष, वृश्चिक या मकर राशि में स्थित होना चाहिए. अगर आपके कुंडली में इन सभी भाव में किसी एक पर विराजमान हो तब रूचक योग बनता है ऐसे धन, धान्य से पूर्ण रहते है, उत्तम मकान का सुख प्राप्त होता है . स्वास्थ ठीक राहत है.

रूचक योग का प्रभाव

रूचक योग वाले व्यक्तियों में निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं:

(1)साहसी और पराक्रमी: वे जीवन में चुनौतियों का सामना करने से नहीं डरते और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं.

(2)शारीरिक रूप से मजबूत: उनमें अच्छी शारीरिक ऊर्जा और स्टेमिना होता है.

(3)बुद्धिमान और निर्णायक: वे तीव्र बुद्धि रखते हैं और समय पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होते हैं.

(4)नेतृत्व गुण: उनमें नेतृत्व के गुण होते हैं और वे दूसरों को प्रेरित करने में सक्षम होते हैं.

(5)सफलता: वे जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं, विशेष रूप से व्यवसाय, राजनीति और प्रशासन में.

रूचक योग के प्रभाव को कैसे बढ़ाएं

यदि आपकी कुंडली में रूचक योग है, तो आप निम्नलिखित तरीकों से इसके प्रभाव को बढ़ा सकते हैं:

(1)मंगल ग्रह को मजबूत करें:
मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं और लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं.

(2)सकारात्मक सोच
हमेशा सकारात्मक सोचें और आत्मविश्वास बनाए रखें.
कर्मठता: अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करें.

(3)दूसरों की मदद करें:
दूसरों की मदद करने और परोपकारी कार्यों में भाग लेने से मंगल ग्रह मजबूत होता है.

उपाय:
यदि आपकी कुंडली में मंगल कमजोर है, तो आप मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय कर सकते हैं. इनमें मंगलवार का व्रत रखना, हनुमान जी की पूजा करना, लाल रंग का वस्त्र धारण करना आदि शामिल हैं.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola