Trigrahi Yog 2024: बुध के गोचर से मिथुन राशि में बन रहा है त्रिग्रही योग, मिथुन कन्या सहित कई राशि होंगे मालामाल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Jun 2024 7:55 PM
Trigrahi Yog 2024
Trigrahi Yog 2024: 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और इसी राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस राशि में बुध, शुक्र और सूर्य की युति हो रही है.
Trigrahi Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी राशि में त्रिग्रही योग बनने से उस राशि को लाभ मिलता है. साथ में उस राशि के मित्र राशि को भी लाभ मिलाता है, लेकिन कई राशि को नुकसान भी होता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार मिथुन राशि में त्रिग्रही योग के निर्माण होने से वयोक्ति के जीवन में लाभ मिलेगा साथ ही वायुमंडल तथा बाजार भाव में इसका प्रभाव दिखाई देगा.मिथुन राशि में 13 जून को बुध का मित्र ग्रह शुक्र गोचर करेंगे.15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेगे और बुध 15 जून को बुध वृष राशि से निकलकर अपनी अधिपत्य राशि मिथुन में गोचर करेंगे. तीनो ग्रह का मिथुन राशि में मिलने से चार राशियों के लिए बहुत ही उत्तम रहने वाला है. इन राशियों को सामाजिक, करियर, व्योपार में लाभ मिलेगा.सूर्य के साथ साथ बुध ग्रह एक राशि में होने से बुधादित्य योग बन जाता है. इनके साथ शुक्र हो बुध की राशि तीनो ग्रह मिल जाय तो जो बहुत ही लाभकारी होता है.
Ruchak Yoga 2024: अगर कुंडली में है मंगल का रूचक योग, तो जीवन में मिलेगी सफलता और प्रतिष्ठा
कैसे बनता है त्रिग्रही योग
त्रिग्रही योग का निर्माण तब होता है जब एक राशि में तीन ग्रह की युति होता है तब यह योग बनता है इस योग का निर्माण जिस राशि में बनता है. उस राशि के लिए बड़ा दुर्लभ संयोग माना जाता है.
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली के जिस भाव में त्रिग्रही योग बनता है. उस भाव से सम्बंधित लाभ देता है या जिस राशि में यह संयोग बनता उनको कई तरह से सफलतादायक रहता है.मिथुन राशि में यह संयोग कई वर्षो के बाद यह योग बन रहा है.
मिथुन राशि में त्रिग्रही योग के निर्माण से चार राशियों को मिलेगा लाभ
मिथुन राशि में त्रिग्रही योग के निर्माण से चार राशि के लोगो को परिणाम बेहतर मिलने वाला है. इन लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा.करियर में अपार लाभ मिलेगा, बिजनेश में खूब मुनाफा होगा,नौकरी करने वाले को पद प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगा.आइए जानते जानते है वह कौन -कौन से राशि है जिनका भाग्य उदय होने वाला है.
मिथुन
मिथुन राशि वाले को त्रिग्रही योग के निर्माण से बहुत ही लाभकारी रहने वाला हैं मिथुन राशि वाले को पहला भाव में यानी लगन भाव में बन रहा है, जिसे आपके रुके हुऐ कार्य पूर्ण होंगे आपके द्वारा किए हुए कार्य के साथ अन्य क्षेत्र से भी आपको लाभ मिलेगा. जो लोग विदेश में व्यापार किए है उनके लिए उत्तम रहेगा जिसे आपका मन प्रसन्न रहेगा साथ आर्थिक लाभ होगी.लभ रिलेशन ठीक चलेगा.दाम्पत्य जीवन खुशमय बनेगा पत्नी का सहयोग मिलेगा .
कन्या
कन्या राशि वाले को त्रिग्रही योग के निर्माण से बहुत ही शुभ रहने वाला है कन्या राशि वाले को दशम भाव में गोचर करेंगे यह भाव कर्म का भाव है जिसे इस योग के निर्माण से बहुत ही उत्तम रहने वाला है व्यापार में खूब लाभ मिलेगा.आप व्योपार में निरंतर आगे बढ़ते जायेगे.व्यापार को लेकर कई समझौते होंगे उसमे आपको लाभ होगा.सरकारी नौकरी करने का योग बन रहे है जो लोग पहले से नौकरी कर रहे है उनको सफलता मिलेगी.कार्य क्षेत्र और मजबूत बनेगा अधिकारी के साथ मान सम्मान मिलेगा ,जो लोग नौकरी में बदलाव करना चाहते है उनको सफलता मिलेगी.आपके कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा.
तुला
तुला राशि वाले को त्रिग्रही योग के निर्माण से तुला राशि वाले को बहुत ही फलदायी रहने वाला है.आपको त्रिग्रही योग का निर्माण नवम भाव यानि भाग्य के भाव में बन रहा है जिसे भाग्य का साथ मिलेगा.धन का बचत होगा,परिवार में मांगलिक कार्य होगा. व्या पार में लाभ होगा.नौकरी करने वाले के लिए मिला जुला रहने वाला है.जो लोग नए नौकरी की तलाश में है उनको सफलता मिलेगी.प्रेम जीवन में आपके लिए उत्तम रहने वाला है प्रेम सम्बन्ध में खूब रोमांस करेगे आप अपने प्रेमी के यात्रा पर जायेगे जिसे आप दोनों का सम्बन्ध और मजबूत होगा.
मकर
मकर राशि वाले को मिथुन राशि में त्रिग्रही योग के निर्माण से खूब लाभ होगा आपके छठे भाव में यह योग बन रहा है.आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होगा.आपका मानसिक ठीक नहीं था उसमे भी सुधर होगी.आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी.कार्य आपका सुचारू ढंग से चलेगा.नौकरी करने वाले के लिए उत्तम समय है करियर में लाभ मिलेगा.नौकरी में अच्छी सफलता मिलेगी.प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले को सफलता मिलेगी .प्रेम सम्बन्ध में कई तरह से खुशियां प्रदान होगा.प्रेमी के साथ खूब रोमांस करेंगे.
जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










