Ram Navami 2024 पर करें ये उपाय, बरसेगी कृपा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Apr 2024 10:29 AM
Ram Navami 2024 upay and totke
Ram Navami 2024 upay and totke: आज राम नवमी के दिन कुछ उपाय करने से शुभ फल मिलता है.
Ram Navami 2024: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक राम नवमी इस साल 17 अप्रैल, बुधवार को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान राम के जन्म का उत्सव मनाया जाता है. भक्त भगवान राम के आशीर्वाद और कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा-अर्चना और उपवास रखते हैं. रामनवमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां दुर्गा की कृपा बरसती है.
आइए जानें उन उपायों के बारे में
धन लाभ के लिए:
इस उपाय में आपको गोमती चक्र, कौड़ी, लौंग, बताशे की जरूरत पड़ेंगे. आपको लाल कपड़े में गोमती चक्र, कौड़ी, लौंग, बताशे बांधने हैं, जिसमें प्रत्येक की संख्या 11 हो उसे मां लक्ष्मी और भगवान राम को अर्पित करें. रामरक्षा मंत्र का 108 बार जाप करें और इस जल को घर के सभी कोनों में छिड़कें.
संतान प्राप्ति के लिए:
लाल कपड़े में एक नारियल लपेटकर मां सीता को अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें.
सुख-शांति के लिए:
घी या तेल के दीए को जलाकर “श्री राम जय राम जय जय राम” का 108 बार जाप करें.
रोग मुक्त होने के लिए:
किसी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.
रामनवमी आज, यहां से भेजें खास शुभकामनाएं और फोटोज
विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए करें ये उपाय
अगर आपके विवाह में बधाएं आ रही हैं, तो आपको श्रीराम और माता सीता की तस्वीर या मूर्ति पर हल्दी, कुमकुम और चंदन अर्पित कर “ॐ जय सीता राम” का 108 बार जाप करें.
Ram Navami 2024: शुभ मुहूर्त
नवमी तिथि प्रारंभ: 16 अप्रैल 2024, दोपहर 1:23 बजे
नवमी तिथि समाप्त: 17 अप्रैल 2024, दोपहर 3:14 बजे
मध्याह्न पूजा मुहूर्त: सुबह 11:03 बजे से दोपहर 01:38 बजे (अवधि: 2 घंटे 35 मिनट)
Ram Navami 2024: पूजा विधि
स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें.
पूजा के लिए एक वेदी बनाएं और उस पर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और गणेश जी की मूर्तियां या चित्र स्थापित करें.
दीप जलाएं और धूप करें.
भगवान राम, माता सीता और अन्य देवी-देवताओं को स्नान कराएं.
भगवान राम, माता सीता और अन्य देवी-देवताओं को वस्त्र, आभूषण और फूल अर्पित करें.
भगवान राम, माता सीता और अन्य देवी-देवताओं को भोग लगाएं.
भगवान राम, माता सीता और अन्य देवी-देवताओं की आरती करें.
राम रक्षा स्त्रोत्र, राम चालीसा या अन्य मंत्रों का जाप करें.
रामायण, रामचरितमानस या सुंदरकांड का पाठ करें.
दान-पुण्य करें.
इन मंत्रों का करें जाप
राम रक्षा स्तोत्र: “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:”
राम चालीसा: “जय श्री राम जय जय राम”
गायत्री मंत्र: “ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, जगतपतये महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्”
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










