Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर भद्राकाल का साया, 31 को मनाई जाएगी राखी, जानें राखी बांधने की शुभ समय
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर भद्राकाल का साया, 31 को मनाई जाएगी राखी, जानें राखी बांधने की शुभ समय
Raksha Bandhan 2023: सावन मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त दिन बुधवार को 10 बजकर 59 मिनट पर हो रही है. लेकिन पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा काल शुरू हो जा रहा है, जो इसी दिन बुधवार की रात 09 बजकर 02 मिनट तक रहेगा. जानें राखी बांधने की शुभ समय
लखनऊ. रक्षाबंधन का त्योहार 30 या 31 अगस्त को मनाया जाएगा, इसे लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. काशी विश्व पंचांग के अनुसार इस साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त दिन बुधवार को 10 बजकर 59 मिनट पर हो रही है. लेकिन पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा काल शुरू हो जा रहा है, जो इसी दिन बुधवार की रात 09 बजकर 02 मिनट तक रहेगा. शास्त्रों में भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना गया है. इसलिए बुधवार की रात 09 बजकर 02 मिनट के बाद ही रक्षाबंधन ज्यादा उपयुक्त रहेगा. इसके बाद 31 अगस्त दिन गुरुवार की सुबह सूर्योदय काल से 07 बजकर 05 मिनट से पहले राखी बांधने का शुभ समय है.
रक्षा बंधन कब है, 30 या 31 अगस्त जानें तिलक से लेकर राखी बांधने तक की संपूर्ण विधि Raksha Bandhan Kab Hai 2023 Mein| rakhi bandhne ki vidhi| rakhi bandhne ka shubh muhurt|रक्षाबंधन कब है 2023 में | Raksha Badhan 2023 Date | Rakhi 2023 | रक्षाबंधन 2023 में कब है | Rakshabandhan 2023 Date Time | Raksha Bandhan 2023 | Sawan Purnima 2023 | रक्षाबंधन 2023 में कब | Raksha Bandhan 2022 Date | Rakhi 2023 Date | रक्षाबंधन कब है | राखी 2023 | Raksha Bandhan 2023 Mein Kab Hai | रक्षाबंधन 2023 दिन व तारीख | 2023 Raksha Bandhan |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










