Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में तर्पण के आलावा इन उपायों से भी पितरों को करें प्रसन्न

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Sep 2024 12:26 PM

विज्ञापन

Pitru Paksha 2024

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के दौरान मान्यता है कि इस दौरान तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद जातक को प्राप्त होता है. आइए जानें इस दौरान तर्पण के अलावा किन चीजों को करने से पितृ को खुश कर सकते हैं.

विज्ञापन

Pitru Paksha 2024: अश्विन मास के कृष्ण पक्ष के एकम प्रतिपदा तिथी से पितृपक्ष आरंभ हो जाता है आरम्भ होते ही अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह से अलग -अलग उपाय करते है.क्योंकि पितृ प्रसन्न रहे देव पूजन तो प्रायः सभी दिन कर लेते है लेकिन पितृ का विशेष पूजन महालय श्राद्ध के दिनों में किया जाए बहुत ही कल्याणकारी होता है.अगर आपने श्रध्दा के अनुसार पितृ का तर्पण नहीं किया हो इस स्थिति में दान का विशेष महत्व बताया गया है.

Money Plant Upay: मनी प्लांट लगाते समय ना करें ये गलती, आ सकता है आर्थिक संकट 

तर्पण के आलावा कई ऐसे उपाय

इस समय पितृ का तर्पण करने से परिवार में बन रही बाधाएं जैसे परिवार में उन्नति तथा संतान प्राप्ति में हो रही समस्याय दूर हो जाते है.पितृ पक्ष के अवधि में सिर्फ पितरों का तर्पण करने से पितृ प्रसन्न नहीं होते है.इसके लिए कई कड़ी नियम का पालन करना पड़ता है तब पितृ का आशीर्वाद प्राप्त होता है.इस पक्ष में तर्पण के आलावा कई ऐसे उपाय है जिसको करने से पितृ प्रसन्न होते है.धर्म ग्रंथो के अनुसार पितृ पक्ष में अपने पित्र को प्रसन्न करने के लिए दान का विशेष महत्व है.

पितृ पक्ष के में क्या दान करें ?

श्राद्ध पक्ष में में गाय,तील, नमक, घी का दान करने से पितृ प्रसन्न होते है .मनु स्मृति में भी तर्पण के बाद दूसरा स्थान दान का दिया हुआ है. श्राद्ध के निर्मित ब्राह्मणों को
दान करने से पितृ गुप्त रूप से तर्पण कराने वाले ब्राह्मण के शरीर में निवास करते है.प्राणवायु की भाती उनके चलते समय चलते है बैठते समय बैठते है,श्राद्ध काल में निमंत्रित ब्राह्मण के साथ ही वायु रूप में पितृ आते है.उन ब्राह्मण के साथ बैठकर भोजन करते है भोजन के बाद जब दान करते है या तर्पण के बाद जब दान करते है उस दान का बहुत बड़ा महत्व होता है.पितृ पक्ष में गाय दान करने से धन संपति का लाभ होता है. तील दान करने से आपके ऊपर विपति बना हुआ है वह समाप्त होता है. नमक दान करने से पितृ परिवार में संपंता बनाए रखते है.घी का दान करने से शुभ तथा मंगलकारी होता है.

ब्राह्मण भोजन से भी पितृ प्रसन्न होते हैं

आपको बता देता हु श्राद्ध की दो प्रक्रिया है पहला पिंडदान और दूसरा ब्राह्मण भोजन मृत्यु के बाद जो लोग देवलोक या पितृ लोक में पहुंचते है वे मंत्रो के द्वारा बुलाए जाने पर उन -उन लोको से तत्क्षण श्राद्ध आते है और निमंत्रित ब्राह्मण के माध्यम से भोजन कर लेते है .सूक्ष्मग्राही होने से भोजन के सूक्षम कण के आहार से उनका भोजन हो जाता है तथा वह तृप्त हो जाते है वेद में बताया गया है ब्राह्मण को भोजन कराने से पित्र प्रसन्न जाते है .

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola