Paush Purnima 2026: कुंडली में है मंगल भारी? साल की पहली पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, ग्रह दोष होगा दूर
Published by : Neha Kumari Updated At : 02 Jan 2026 10:06 AM
पौष पूर्णिमा
Paush Purnima 2026: इस बार 3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा पड़ रही है. ऐसे में यदि आपकी कुंडली में मंगल दोष है, आपके कार्य बीच में ही रुक जाते हैं या आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो पौष पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करें. मान्यता है कि इससे जीवन में आ रही इन परेशानियों से राहत मिलेगी और सफलता आपके घर आएगी.
Paush Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु और चंद्रदेव की पूजा की जाती है. यह दिन धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों और दान से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष हो, तो उसे इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए. मान्यता है कि इन दानों से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है और जीवन में शांति आती है.
पौष पूर्णिमा दान
गुड़ का दान
मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को गुड़ का दान करने से कुंडली में मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने और उसे शांत करने में सहायता मिलती है. साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है. इससे घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है.
चने और मसूर की दाल
कुंडली के मंगल दोष को शांत करने के लिए चने और मसूर की दाल का दान अत्यंत शुभ और प्रभावी माना जाता है. पौष पूर्णिमा के दिन इनका दान करने से मंगल दोष से राहत मिलती है और जीवन में सफलता आती है. साथ ही घर में धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं और आर्थिक तंगी से राहत मिलती है.
वस्त्र का दान
मंगल देव की कृपा पाने और उनके दोष के प्रभाव को कम करने के लिए पौष पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को वस्त्र दान करना चाहिए. विशेष रूप से इस दिन लाल रंग के वस्त्र का दान अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे कुंडली में मंगल का अशुभ प्रभाव कम होता है. इसके साथ ही जीवन में सकारात्मकता आती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.
यह भी पढ़ें: Paush Purnima 2026: 2 या 3 जनवरी ? कब है नए साल 2026 की पहली पूर्णिमा, जानें सही तिथि और शुभ संयोग
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










