Papankusha Ekadashi 2025 Bhog: पापांकुशा एकादशी पर जरूर लगाएं इन चीजों का भोग
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Oct 2025 7:52 AM
पापांकुशा एकादशी पर श्रीविष्णु पर भोग के रूप में चढ़ाएं ये चीजें
Papankusha Ekadashi 2025 Bhog: पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. इस दिन सात्विक भोग अर्पित करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कि इस पावन अवसर पर कौन-सी चीजें भोग में अवश्य शामिल करनी चाहिए.
Papankusha Ekadashi 2025 Bhog: हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाता है. इसे भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. इस बार यह व्रत 3 अक्टूबर को पड़ रहा है. इस तिथि पर श्रवण नक्षत्र और धृति योग का संयोग बनने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है. मान्यता है कि इस दिन किए गए व्रत और भोग से विशेष पुण्य प्राप्त होता है.
पूजन विधि और संकल्प
इस दिन भक्त प्रातःकाल स्नान करके व्रत का संकल्प लेते हैं. दिनभर फलाहार या निर्जला उपवास किया जाता है. भगवान विष्णु के पद्मनाभ स्वरूप की विधिवत पूजा करने का विशेष विधान है. पूरे दिन सात्विकता और भक्ति का पालन करना आवश्यक माना गया है.
पापांकुशा एकादशी पर भोग में अर्पित किए जाने वाले पदार्थ
पापांकुशा एकादशी पर भोग में सात्विक और शुद्ध आहार ही अर्पित करना चाहिए. इसमें ताजे फल जैसे केला, अमरूद, अनार और सेब शामिल किए जाते हैं. सूखे मेवे, मखाने, नारियल और शहद भी चढ़ाए जाते हैं. पके हुए व्यंजनों में खीर, पुआ, हलवा, मूंग दाल की खिचड़ी (बिना प्याज-लहसुन), पान के पत्ते पर सुपारी और मिठाई सम्मिलित करना शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करना अत्यावश्यक है, क्योंकि बिना तुलसी के वे भोग स्वीकार नहीं करते.
आरती, प्रसाद और पारण
भोग अर्पित करने के बाद भक्त आरती करते हैं और प्रसाद का वितरण करते हैं. रात्रि में कथा सुनना, भजन-कीर्तन करना तथा भगवान के नाम का जप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है. अगले दिन द्वादशी को व्रत का पारण करके ही अन्न ग्रहण किया जाता है.
ये भी देखें: पापांकुशा एकादशी पर इन चीजों के दान से बढ़ सकता है सौभाग्य
फल और महत्व
धार्मिक मान्यता है कि पापांकुशा एकादशी का व्रत करने और भोग अर्पित करने से मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं. यह व्रत भक्त को सांसारिक कष्टों से मुक्ति देकर मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










