Numerology 4: मूलांक चार वाले लोग इस प्रोफेशन में बना सकते हैं अपना बेहतर भविष्य, जानें इनके बारे में रोचक बातें

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Jul 2024 9:59 AM

विज्ञापन

Numerology 4 Personality Traits

Numerology 4 Personality Traits: मूलांक वालों को किस फिल्ड में काम करने से सफलता मिल सकती है. जानें किस प्रोफेशन में बना सकते हैं बेहतर करियर

विज्ञापन

Numerology 4: मूलांक 04 जिन व्यक्ति का जन्म 04 ,13 तथा 22 तारीख को होता है उनका मूलांक 04 होता है मूलांक 04 के स्वामी राहु ग्रह है मूलांक 04 वाले बहुत ही रहस्वी स्वभाव के होते है इनके जीवन में उतार चढ़ाव बने रहते है राहु व्यक्ति के जीवन में अस्थिरता नहीं रखते है निर्णय क्षमता कमजोर होता है मन व्याकुल रहता है ,कार्य में मन नहीं लगेगा राहु को नवग्रहों में मंत्रिमंडल का सेवक माना जाता है.राहु छाया ग्रह है राहु राजनितिक के कारक ग्रह होते है अंक ज्योतिष शास्त्र में अंक का बहुत महत्व दिया गया है सभी अंक का अलग अलग ग्रह है जिसे व्यक्ति के भविष्य की जानकारी प्राप्त हो जाती है .

मूलांक 04 वाले लोग का गुण

मूलांक 04 वाले लोग का विचार अन्य लोग के साथ नहीं मिलता है जिसकी वजह से आपके जीवन में शत्रुओं की संख्या ज्यादा होती है, लेकिन आप अपनी उत्तम कार्यशैली के कारण शत्रु को परास्त कर देंगे.आप अपने जीवन में मौज मस्ती करते है खुश रहते है और ऐशो आराम का चीजों का भरपूर उपयोग करते है.धन तो ज्यादा नहीं कमा सकते लेकिन धन के आभाव के कारण आपका कोई कार्य रुकेगा नहीं आपके अन्दर क्रोध नहीं के बराबर आता है परन्तु जिस समय आता है उस समय आगे पीछे कुछ दिखाई नहीं देता है और इसी वजह से कई बार आप अपनी स्वयं की हानि भी कर डालते है. क्रोध उतरने के बाद आपको पछतावा होता है मैं गलती कर दिया हू आपको खर्च की आदत नहीं है फिर भी आपका खर्चा आपको आय से ज्यादा होता है जिसके कारण आप धन संचय नहीं हो पाता है.आपके जीवन में जब भी कोई हानि या परेशानी होगी तो वह किसी और से नहीं होकर मित्रो या परिवार वालो की तरफ से होगी .

False Oath: झूठी कसम खाने का होता है ये अंजाम, जरूर जानें यहां

मूलांक 04 वाले का शुभ समय

मूलांक 04 वाले का शुभ समय 22 जून से 23 जुलाई तक होता है लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 16 जुलाई से 16 सितम्बर है इन दिनों में सूर्य कर्क राशि में रहते है जब सूर्य कर्क राशि में रहते है तो हर्षल की स्थिति प्रबल मानी जाती है इस दौरान मूलांक 04 वाले का सभी कार्य पूर्ण होते है जैसे व्यापार या फिर मकान बनाना जैसे शुभ कार्य होते है.

मूलांक 04 का अशुभ समय

मूलांक 04 वाले का अशुभ समय 23 दिसंबर से 20 दिसंबर तक तक होता इस समय कोई शुभ कार्य नहीं करे,यात्रा वर्जित रखे.

शुभ दिन

किसी भी महीना के रविवार सोमवार शनिवार आपके लिए बहुत शुभ दिन है यदि आप इस दिन कोई भी कार्य करे सभी कार्य पूर्ण होगा.

प्रेम विवाह सम्बन्ध

मूलांक 04 वाले को 01, 04, 08 से प्रभावी महिलाए आपकी सबसे अच्छी प्रेमिका या जीवनसाथी हो सकती है इसके आलावा किसी भी माह की 01,04,08,10,13,17,22,26 ,31 तारीखों को जन्मे कन्या आपके लिए अच्छी सहायक सिद्ध होगी.

निवास स्थान

मूलांक 04 वाले का निवास स्थान कैसा रहेगा आपको बता रहा हु राहु नैऋत्य कोण के स्वामी है इसलिए आपको शहर के दक्षिण पश्चिम में अपना निवास स्थान बनाना चाहिए अपने ऑफिस या व्यापारिक स्थल को या ऑफिस काम्प्लेक्स को भी नैऋत्य कोण में स्थापित करना चाहिए जिसे आपको अधिक लाभ प्राप्त हो.

व्यापार

मूलांक 04 वाले के लिए नौकरी तथा व्यापार किस दिशा में करे जिसे आपको उन्नति होगा जैसे रेल विभाग ,वायु सेना, टेक्नीशियन रंगसाजी, इंजीनियरिग आर्किटेक्चर ,दर्जी ,बढाई, डिजाइनर,टेलीफोन आपरेटर,शिल्प कार्य ,विधुत कार्य ,भाषण ठेकेदारी तथा राजनितिक जैसे व्यापार शुभ रहेगा.

स्वस्थ्य तथा रोग

आपको यदा कदा फ्लू जुकाम दुर्बलता मस्तिक रोग, विस्मरण ब्लड प्रेशर तथा चर्मरोग परेशान करेगे इसे बचने के लिए आपको यथासंभव उपचार करना चाहिए अपने देव की पूजा उपासना करनी चाहिए .

पूज्य देवता

गणेश जी

राहु ग्रह शांति के उपाय

जब आपके बनते काम बिगड़ने लगे जब आप तरह तरह के रोगों से पीड़ित होने लगे तब यह समझो की आपका राहु अशुभ फल दे रहा है ऐसे में आपको राहु की शांति के उपाय करने चाहिए तथा राहु की वस्तुओं को दान करनी चाहिए जैसे काले तिल ,कला घोड़ा ,गोमेद,तेल सोने या चांदी का सर्प उरद नीला वस्त्र काले रंग का फुल नारियल दक्षिणा दान करे .

उपाय

काले नील वस्त्र पहनने से परहेज करे तथा चांदी की चेन तथा लॉकेट पहने ,काले तील , कच्चा कोयला ,नीले रंग के उन्नी वस्त्र कपडे में बांधकर शनिवार को अथवा राहु के नक्षत्रों में घर के आंगन में दबा दें या फिर नीले वस्त्र में बंधे रुमाल को राहु मंत्र पढ़ते हुए जल में प्रवाहित कर दे.

ज्योतिषि सलाह

सच कहना एक अच्छी बात है परन्तु जिस तरह से आप कड़वा सच कहते है वह बिलकुल ठीक नहीं होता है.

आपको ऐसे सच तरीके से बोलनी चाहिए चाहिए जो किसी को तकलीफ नहीं हो,आवेश में आकर किसी को खड़ी खोटी सुनाना ठीक नहीं होता है.

आपको पुराने रीती रिवाज और परम्परा के साथ नहीं रहना ठीक नही होता है बदलाव बहुत जरुरी होता है.

आप पारिवारिक सुख से वंचित रहे है इसलिए परिवार के लोगो से आपको एकतरफा प्यार करना ,स्नेह करना तथा त्याग करना होगा उनसे अच्छा व्योहार की कामना करना आपको कमजोरी होगी इससे बचे.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola