False Oath: झूठी कसम खाने का होता है ये अंजाम, जरूर जानें यहां

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Jul 2024 9:59 AM

विज्ञापन

False Oath-झूठी कसम खाने से होते हैं ये नुकसान

False Oath- झूठी कसम खाने से कसम खाने वाले पर क्या प्रभाव पड़ता है ? आइए जानें ज्योतिषिय प्रभाव

विज्ञापन

False Oath: देखा गया है कि लोग अपनी बात पर भरोसा करवाने को लेकर कसम खाते हैं. मां, पिता, बच्चे, खुद की के अलावा 1980 और 1990 के दशक तक पैदा हुए बच्चों ने तो विद्या मैया की कसम भी खाई होगी. कसम खाकर लोग आपस विवाद का निस्तारण करते हैं, पर कभी कभी लोग झूठी कसम भी खा लेते हैं. क्या झूठी कसम खाने से कोई नुकसान होता है ? झूठी कसम खाने वाला क्या सच में मर जाता है ? झूठी कसम खाने से कसम खाने वाले पर क्या प्रभाव पड़ता है ? आइए हम यहां जानते हैं.

झूठी कसम खाने से होते हैं ये नुकसान

अगर कोई व्यक्ति झूठी कसम खाता है, तो उसकी विश्वसनीयता तो खत्म होती ही है, साथ ही लोग उसका भरोसा करना भी बंद कर देते हैं. अगर पुराणों कि बात करें तो विष्णु पुराण के अनुसार, झूठी कसम खाने या कसम तोड़ देने से, कसम खाने वालो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही जिस इंसान की झूठी कसम खाकर तोड़ी जाती है, तो उस इंसान के स्वास्थ्य और आयु की हानि होती है. झूठी कसम खाने का प्रभाव इंसान की कुंडली में बैठे ग्रहों के हिसाब से पड़ता है.

Numerology 4: मूलांक चार वाले लोग इस प्रोफेशन में बना सकते हैं अपना बेहतर भविष्य, जानें इनके बारे में रोचक बातें

भावुक होकर ना खाएं कसम

इन दिनों देखा गया है लोग भावुक होकर कसम खा लेते हैं. द्वापर युग में भीष्म पितामह से लेकर भगवान तक ने कसम या सौगंध खाई है. सलाह दी जाती है कि अपनी बात मनवाने या अपने आप को सच्चा साबित करने के लिए कसम ना खाएं. अगर आपने झूठी कसम खा ली है तो भगवान का स्मरण कर दोबारा ये गलती ना करने का प्रण लें. कोशिश करें कि आपको सच के सहारे कि ही जरूरत पड़े.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola