New Year 2026 Shubh Sanket: नए साल की सुबह मिल जाएं ये संकेत, तो समझ लें खुलने वाली है किस्मत

Published by :Shaurya Punj
Published at :31 Dec 2025 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
New Year 2026 Shubh Sanket

नए साल पर अगर दिखी ये चीजें, तो समझ लें आने वाला है सुनहरा समय

New Year 2026 Shubh Sanket: नए साल का पहला दिन बेहद खास माना जाता है. मान्यता है कि 1 जनवरी को कुछ शुभ संकेतों का दिखना मां लक्ष्मी की कृपा दिलाता है और पूरे साल सुख, समृद्धि व खुशहाली का मार्ग खोलता है.

विज्ञापन

Magh Month 2026 Starting Date: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत होती है. नववर्ष का पहला दिन हर किसी के लिए खास होता है और लोग इस दिन सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ कई धार्मिक उपाय करते हैं. सनातन परंपरा में मान्यता है कि नए साल के दिन कुछ शुभ संकेतों का दिखाई देना आने वाले पूरे साल की दिशा तय करता है. अगर 1 जनवरी को आपको ये संकेत मिल जाएं, तो समझ लीजिए कि मां लक्ष्मी की कृपा और खुशियों का आगमन होने वाला है.

मंदिर या शंख की आवाज सुनाई देना

अगर नए साल की सुबह आपको मंदिर की घंटी या शंख की आवाज सुनाई देती है, तो इसे अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घंटी और शंख की ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और वातावरण में सकारात्मकता फैलती है. ऐसा माना जाता है कि यह संकेत बताता है कि आने वाला साल मानसिक शांति और सफलता से भरा रहेगा.

घर के द्वार पर गाय माता का आगमन

सनातन धर्म में गाय माता को सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है. यदि नए साल के दिन आपके घर के द्वार पर गाय माता आती हैं, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. यह दर्शाता है कि घर पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहने वाली है और परिवार में सुख-समृद्धि आएगी. ऐसे में श्रद्धा के साथ गाय माता को रोटी या गुड़ खिलाना शुभ फल देता है.

सपने में देवी दर्शन या धन दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नए साल के दिन सपने में मां दुर्गा या मां लक्ष्मी के दर्शन होना अत्यंत शुभ माना गया है. यह संकेत करता है कि आने वाले समय में व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. साथ ही सपने में धन, सोना या अनाज दिखाई देना आर्थिक समृद्धि और अन्न-धन के भंडार भरे रहने का संकेत देता है.

पूजा-पाठ का दृश्य दिखना

यदि नए साल के दिन घर से बाहर निकलते समय आपको कहीं पूजा-पाठ या हवन होते हुए दिखाई दे जाए, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसका अर्थ है कि रुके हुए कार्य पूरे होंगे और जीवन में नई शुरुआत सफल रहेगी.

ये भी पढ़ें: नए साल पर इन खाद्य पदार्थों से बढ़ाएं भाग्य, जानें धर्म और स्वास्थ्य अनुसार शुभ आहार

हाथी का दिखना

नववर्ष के दिन हाथी का दिखना भी खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. हाथी को ऐश्वर्य और शक्ति का प्रतीक माना जाता है, जो यह संकेत देता है कि आने वाला साल सम्मान, धन और उन्नति लेकर आएगा.

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और लोक विश्वासों पर आधारित है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola