Nail Cutting Shubh Day: सप्ताह के सातों दिन नाखून काटने का अलग-अलग असर, सबसे शुभ दिन कौन सा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Dec 2025 1:06 PM
नाखून काटने का ये है शुभ दिन
Nail Cutting Shubh Day: धर्म और ज्योतिष के अनुसार नाखून काटने का समय और दिन हमारे जीवन पर अलग-अलग असर डालता है. सप्ताह के सातों दिन नाखून काटने के लिए शुभ-अशुभ माने गए हैं. सही दिन नाखून काटने से धन, स्वास्थ्य और भाग्य में वृद्धि होती है, जबकि गलत दिन अशुभता ला सकता है.
Nail Cutting Shubh Day: अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि रात में या कुछ खास दिनों में नाखून नहीं काटने चाहिए. इसके पीछे केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि धर्म और ज्योतिष से जुड़ी मान्यताएं भी हैं. शास्त्रों के अनुसार, नाखून काटने का समय और दिन यदि सही हो तो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, वहीं गलत दिन नाखून काटने से धन हानि और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
रात में नाखून काटना क्यों माना जाता है अशुभ?
धर्म और ज्योतिष के अनुसार सूर्यास्त के बाद नाखून काटना अशुभ माना गया है. मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर में आर्थिक तंगी आने लगती है. साथ ही, पुराने समय में रोशनी की कमी के कारण चोट लगने की आशंका भी रहती थी, इसलिए रात में नाखून काटने की मनाही की गई.
सप्ताह के दिन और नाखून काटने का असर
सप्ताह के सातों दिन नाखून काटने के अलग-अलग प्रभाव बताए गए हैं. आइए जानते हैं किस दिन नाखून काटना शुभ है और किस दिन अशुभ.
सोमवार: मन को देता है शांति
सोमवार के दिन नाखून काटना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से तमोगुण में कमी आती है और मानसिक शांति मिलती है. यह दिन भगवान शिव और चंद्रमा से जुड़ा माना जाता है.
मंगलवार: कर्ज से राहत, पर सावधानी जरूरी
मंगलवार को नाखून काटने को लेकर मतभेद हैं. मान्यता है कि इस दिन नाखून काटने से कर्ज से राहत मिल सकती है. हालांकि, हनुमान जी का व्रत रखने वालों को इस दिन नाखून काटने से बचना चाहिए.
ये भी देखें: कैंची से करें ये उपाय, जानें घर की शांति और सुख-समृद्धि से जुड़ा खास वास्तु उपाय
बुधवार: धन और करियर में उन्नति
बुधवार नाखून काटने के लिए शुभ दिन माना गया है. इस दिन नाखून काटने से धन लाभ, व्यापार में वृद्धि और करियर में तरक्की के योग बनते हैं.
गुरुवार: सात्विकता में वृद्धि
गुरुवार को नाखून काटने से सात्विक गुण बढ़ते हैं. यह दिन गुरु ग्रह से जुड़ा होता है, इसलिए ज्ञान और सकारात्मक सोच में वृद्धि होती है.
शुक्रवार: सबसे शुभ दिन
शुक्रवार को नाखून काटना अत्यंत शुभ माना गया है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में धन, सौंदर्य, समृद्धि और रिश्तों में मधुरता आती है.
शनिवार: भूलकर भी न काटें नाखून
शनिवार को नाखून काटना अशुभ माना गया है. इससे शनि देव नाराज होते हैं और कुंडली में शनि कमजोर हो सकता है. धन हानि, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.
रविवार: आत्मविश्वास पर पड़ता है असर
रविवार को नाखून काटना भी अशुभ माना जाता है. इससे आत्मविश्वास में कमी, कार्यों में बाधा और सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. यदि आप चाहते हैं कि जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहे, तो नाखून काटते समय दिन और समय का विशेष ध्यान रखें. खासतौर पर शुक्रवार और बुधवार को नाखून काटना शुभ फल देता है, जबकि शनिवार और रविवार को इससे बचना ही बेहतर माना गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










