Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी आज, जानें क्या कुंवारी कन्याएं रख सकती हैं ये व्रत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Dec 2024 6:15 AM

विज्ञापन

Mokshada Ekadashi 2024

Mokshada Ekadashi 2024: आज 11 दिसंबर 2024 को मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. इस व्रत को लेकर ये असमंजस की स्थिति बनी रहती है, कि क्या कुंवारी कन्याएं इस व्रत को रख सकती हैं.

विज्ञापन

Mokshada Ekadashi 2024: आज 11 दिसंबर 2024 को मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसी दिन श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. हिंदू धर्म में एकादशी के दिन को विशेष महत्व दिया गया है, किंतु मोक्षदा एकादशी को सभी एकादशियों में अत्यधिक पुण्यदायी माना जाता है. यदि किसी व्यक्ति से अनजाने में कोई त्रुटि हो गई हो और उसे उसका प्रायश्चित करना हो, तो मोक्षदा एकादशी से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता.

मोक्षदा एकादशी शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, मोक्षदा एकादशी इस वर्ष 11 दिसंबर को मनाई जाएगी. एकादशी तिथि का आरंभ 11 दिसंबर को प्रातः 3 बजकर 42 मिनट पर होगा और इसका समापन 12 दिसंबर की रात्रि 1 बजकर 09 मिनट पर होगा. मोक्षदा एकादशी का पारण इस बार प्रातः 7 बजकर 07 मिनट से लेकर 9 बजकर 09 मिनट तक किया जाएगा. मोक्षदा एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल चुन्नी, सिंदूर, रोली, चंदन और नैवेद्य अर्पित किया जाता है. इस दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए और न ही तुलसी के पत्ते तोड़ने चाहिए.

Mokshada Ekadashi 2024 Vrat Katha: आज मोक्षदा एकादशी पर जरूर करें इस कथा का पाठ

मोक्षदा एकादशी का व्रत काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. हम आपको यहां बतानें जा रहे हैं क्या कुंवारी लड़कियां मोक्षदा एकादशी का व्रत रख सकती हैं:

  • मोक्षदा एकादशी का व्रत सच्चे मन और विधिपूर्वक करना चाहिए.
  • इस दिन व्रत रखने से जातकों के सभी पाप समाप्त होते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है.
  • मोक्षदा एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है.
  • इस दिन व्रत करने के लिए प्रातःकाल स्नान करके व्रत का संकल्प लेना आवश्यक है.
  • व्रत के दौरान भगवान श्री कृष्ण की पूजा करनी चाहिए और उन्हें धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करना चाहिए.
  • इस दिन रात्रि में भी पूजा और जागरण का आयोजन करना चाहिए.
  • अगले दिन, अर्थात द्वादशी तिथि को व्रत का पारण करना चाहिए.
  • पारण के उपरांत विशेष वस्तुओं का दान करना चाहिए.
  • विष्णु जी को फल, मिठाई और अन्य चीज़ों का भोग अर्पित करें.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola