Manmohan Singh Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, सिखों में ऐसे होता है अंतिम संस्कार
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Dec 2024 1:01 PM
Manmohan Singh Funeral Sikhs last rites
Manmohan Singh Funeral: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार रात को हुआ. आज शनिवार 28 दिसंबर 2024 को अब से कुछ देर पहले दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. यहां जानें कि सिखों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया कैसे होती है.
Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में हो गया. उनका अंतिम संस्कार शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ. गृह मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी है कि पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर थोड़ी देर पहले किया गया. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार सिख समुदाय की परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ. यहां हम यह स्पष्ट करने जा रहे हैं कि सिखों में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया किस प्रकार होती है.
सिख धर्म में कैसा होता है अंतिम संस्कार
सिख धर्म में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया हिंदू धर्म के समान होती है, लेकिन इसमें कुछ चीजें अलग होती हैं. उदाहरण के लिए, हिंदू धर्म में महिलाओं को आमतौर पर श्मशान घाट में जाने की अनुमति नहीं होती, जबकि सिख धर्म में महिलाएं इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग ले सकती हैं.
धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसके शरीर को श्मशान ले जाने से पूर्व स्नान कराया जाता है. इसके बाद, सिख धर्म की पांच प्रमुख वस्तुएं, जिसमें कंघा, कटार, कड़ा, कृपाण और केश शामिल हैं, को उचित रूप से सजाया जाता है. फिर, मृतक के परिवार, रिश्तेदार और करीबी लोग वाहेगुरु का जाप करते हुए अर्थी को श्मशान घाट तक ले जाते हैं. अंत में, मृतक का कोई करीबी इंसान ही शव को मुखाग्नि देता है.
सिख धर्म में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में चिता को जलाने के बाद अगले 10 दिनों तक विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं. श्मशान से लौटने के बाद, सभी श्रद्धालु सबसे पहले स्नान करते हैं और फिर शाम के समय भजन और अरदास में भाग लेते हैं. इसके पश्चात, सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है.
यह पाठ मृत्यु के बाद के 10 दिनों तक निरंतर चलता है. इसके बाद, गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ में शामिल सभी व्यक्तियों के बीच कड़हा प्रसाद का वितरण किया जाता है. प्रसाद वितरण के उपरांत, पुनः भजन-कीर्तन किया जाता है. इस समय सभी लोग मृतक की आत्मा की शांति के लिए अरदास करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










