Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर शनि के इन मंत्रों के जाप से करें साढ़े साती खत्म
Published by : Neha Kumari Updated At : 12 Jan 2026 1:49 PM
शनि दोष निवारण उपाय
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का दिन शनि दोष के पीड़ित जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस दिन शनिदेव की पूजा और उनके मंत्रों का उच्चारण करने से शनि दोष का नकारात्मक प्रभाव कम होता है और साधकों के जीवन में सुख-शांति आती है. यहां हमने शनिदेव के 5 शक्तिशाली मंत्रों के बारे में बताया है.
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर अपनी पुत्र शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं. इस दिन शनिदेव और सूर्यदेव की पूजा करने और मंत्र उच्चारण से साधकों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ता है. यह दिन धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन किया गया कोई भी धार्मिक कार्य और ज्योतिषीय उपाय दोगुना फल देता है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है, तो यह दिन शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है.
शनिदेव के 5 शक्तिशाली मंत्र
1. शनि देव के सामान्य मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नमः
जय जय श्री शनि देव
यह शनिदेव का सबसे सामान्य और सरल मंत्र है. इसका जाप करने से शनि दोष का नकारात्मक प्रभाव कम होता है, जीवन में आने वाली बाधाएं और परेशानियां घटती हैं. यह मंत्र मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है.
2. शनि देव का बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
यह बीज मंत्र शनि की नकारात्मक ऊर्जा को शांत करता है. इसका जाप करने से जीवन में स्थिरता, धैर्य और सफलता आती है. खासकर व्यापार, नौकरी या किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधाएं होने पर यह मंत्र अत्यंत लाभकारी माना जाता है.
3. शनि देव के वैदिक मंत्र
ऊँ शन्नोदेवीर-भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः
यह मंत्र विशेष रूप से शनि के कष्ट और पीड़ा को दूर करने के लिए कहा जाता है. नियमित जाप से जीवन में आने वाली कठिनाइयों, वित्तीय और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है. यह मंत्र साधक को मानसिक शक्ति और साहस भी प्रदान करता है.
4. शनि पीड़ा निवारक मंत्र
नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्.
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥
यह मंत्र शनि की दंडात्मक स्थिति के प्रभाव को कम करने के लिए विशेष रूप से प्रभावशाली माना जाता है. इसे पढ़ने और जाप करने से साधक पर सुख, शांति और समृद्धि आती है. यह मंत्र विशेष रूप से उन जातकों के लिए लाभकारी है, जिनकी कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है या शनि दोष है.
5. शनि गायत्री मंत्र
ऊँ भगभवाय विद्महे मृत्युरूपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्
शनि गायत्री मंत्र के उच्चारण से मानसिक और शारीरिक शांति प्राप्त होती है. इसका नियमित जाप जीवन में संतुलन, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा लाता है. साथ ही, यह शनि दोष से जुड़ी परेशानियों को कम करने में यह मंत्रअत्यंत लाभकारी माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर पुण्य काल क्यों है खास? जानें धार्मिक महत्व
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










