Makar Sankranti 2026 Date and Muhurat: मकर संक्रांति कब है? 14 या 15 जनवरी—जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Jan 2026 10:34 AM
मकर संक्रांति 2026 की शुभ तिथि क्या है
Makar Sankranti 2026 Date and Muhurat: मकर संक्रांति सनातन संस्कृति का महापर्व है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ मनाया जाता है. साल 2026 में मकर संक्रांति को लेकर लोगों में 14 या 15 जनवरी की उलझन है. जानिए मकर संक्रांति 2026 की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पुण्यकाल और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं, जिससे आपका सूर्य और शनि दोनों प्रसन्न होंगे.
Makar Sankranti 2026 Date and Muhurat: मकर संक्रांति सनातन संस्कृति का एक अत्यंत पावन और शुभ पर्व है, जो सूर्य उपासना, प्रकृति और मानव जीवन के संतुलन का प्रतीक माना जाता है. यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ मनाया जाता है और इसी कारण इसे खगोलीय दृष्टि से भी बेहद खास माना गया है. भारत के अलग-अलग हिस्सों में यह पर्व भिन्न-भिन्न नामों से मनाया जाता है.
उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति, गुजरात और महाराष्ट्र में उत्तरायण, तमिलनाडु में पोंगल और असम में माघ बिहू के नाम से जाना जाता है. मकर संक्रांति नजदीक आते ही हर साल लोगों के मन में यही सवाल होता है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को है या 15 जनवरी को? अगर आप भी इस कन्फ्यूजन में हैं, तो यहां जानिए मकर संक्रांति 2026 की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व.
मकर संक्रांति 2026 की सही तिथि
पंचांग के अनुसार, जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है, उसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है.
मकर संक्रांति 2026 की तिथि
इस वर्ष सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को हो रहा है, इसलिए मकर संक्रांति 2026 का पर्व 14 जनवरी, बुधवार को ही मनाया जाएगा.
मकर संक्रांति 2026 का शुभ मुहूर्त
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान, जप और सूर्य पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.
मकर संक्रांति 2026 शुभ समय
- पुण्यकाल: दोपहर 02:49 बजे से शाम 05:45 बजे तक
- महापुण्यकाल: दोपहर 02:49 बजे से 03:42 बजे तक
इस समय में गंगा स्नान, तिल-गुड़ का दान, वस्त्र दान और सूर्य देव को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है.
मकर संक्रांति का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव के घर (मकर राशि) में प्रवेश करते हैं. चूंकि शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस दिन को पिता-पुत्र के पावन मिलन का पर्व भी माना जाता है. माना जाता है कि इस दिन सूर्य और शनि के संबंध सौहार्दपूर्ण हो जाते हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन में कर्म दोष, पितृ दोष और शनि दोष का प्रभाव कम होता है.
भगवान विष्णु की विजय से जुड़ी मान्यता
एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, मकर संक्रांति का पर्व भगवान विष्णु की असुरों पर विजय का प्रतीक भी है. कहा जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक में उत्पात मचाने वाले असुरों का संहार किया था और उनके सिरों को मंदरा पर्वत पर गाड़ दिया था.
ये भी देखें: इस दिन लगेगा गंगा सागर मेला, मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान का पर्व
मकर संक्रांति पर क्या करें?
- पवित्र नदी में स्नान करें
- सूर्य देव को अर्घ्य दें
- तिल, गुड़, खिचड़ी और वस्त्र का दान करें
- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
- बड़ों का आशीर्वाद लें
ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा | 20+ वर्षों का अनुभव
ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










