महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग में क्या चढ़ाएं और क्या नहीं, जानें सही विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Feb 2026 9:11 AM
शिवरात्रि पर शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाएं
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा में सही वस्तुएं चढ़ाना बेहद जरूरी है. जानें शिव पूजा में क्या चढ़ाएं और किन चीजों से बचें, ताकि भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न हों.
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि इस साल 15 फरवरी को मनाई जाएगी. यह दिन भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद पावन और विशेष माना जाता है. हिंदू धर्म में इस दिन पूजा और व्रत का बहुत बड़ा महत्व है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से की गई पूजा से भगवान शिव और माता पार्वती दोनों प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
इस दिन कोई भी श्रद्धालु व्रत रख सकता है. खासतौर पर कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा करती हैं. अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा करने जा रहे हैं, तो ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से जानते है कि शिवजी को क्या चढ़ाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, ताकि पूजा का पूरा फल मिल सके.
भगवान शिव की पूजा शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?
भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है. वे बहुत सरल और जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं. उनकी पूजा में कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने से विशेष फल मिलता है.
शिवलिंग में क्या चढ़ाएं?
| चढ़ाने की वस्तु | धार्मिक मान्यता / लाभ |
| जल | भगवान शिव स्वयं जल स्वरूप हैं. जल चढ़ाने से मन शांत होता है और तनाव दूर होता है. |
| दूध | शुद्धता का प्रतीक है. दूध से अभिषेक करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं. |
| दही | जीवन में स्थिरता, शांति और संतुलन लाता है. |
| शहद | जीवन में मधुरता और प्रेम बढ़ाता है. |
| घी | शरीर और मन को बल प्रदान करता है. |
| चंदन | शीतलता और मानसिक शांति देता है. |
| भस्म | नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और वैराग्य का प्रतीक है. |
| बेलपत्र | भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, इसे चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. |
| धतूरा | शिवजी को प्रिय है, शीघ्र कृपा प्राप्त होती है. |
| भांग | शिव पूजा में विशेष रूप से अर्पित की जाती है. |
| सफेद फूल / आंकड़े के फूल | शिवजी का प्रिय आभूषण, आध्यात्मिक शक्ति देता है. |
| अक्षत (साबुत चावल) | धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं. |
| रुद्राक्ष | शिवजी का प्रिय आभूषण, आध्यात्मिक शक्ति देता है. |
शिवलिंग में क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?
| न चढ़ाने की वस्तु | कारण / मान्यता |
| तुलसी | तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है, इसलिए शिवलिंग पर नहीं चढ़ाई जाती. |
| हल्दी | स्त्री पूजा से जुड़ी मानी जाती है, शिव पूजा में वर्जित है. |
| कुमकुम | सुहाग और स्त्री श्रृंगार का प्रतीक है. |
| सिंदूर | शिवलिंग पर सिंदूर नहीं चढ़ाया जाता. |
| नारियल पानी | यह भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है. |
| केतकी का फूल | धार्मिक मान्यता के अनुसार शिवजी को अर्पित करना वर्जित है. |
| टूटे हुए चावल | शिवलिंग पर हमेशा साबुत अक्षत ही चढ़ाने चाहिए. |
| कनेर का फूल | शिव पूजा में इसका प्रयोग नहीं किया जाता. |
| लाल रंग के फूल | भगवान शिव को लाल फूल पसंद नहीं हैं. |
| कांटेदार पुष्प | कांटेदार फूलों से शिवलिंग पूजा नहीं करनी चाहिए. |
ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा | 20+ वर्षों का अनुभव
ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










