Mahalakshmi Vrat 2024: आज महालक्ष्मी पूजन से ऐसे दूर करें आर्थिक संकट, जानें स्कंदपुराण के प्रभावी उपाय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Sep 2024 8:53 AM
Mahalakshmi Vrat 2024
Mahalakshmi Vrat 2024: आज 11 सितंबर 2024 से महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो चुकी है. इसका समापन 24 सितंबर 2024 को किया जाएगा.
Mahalakshmi Vrat 2024: अगर आपके घर में लंबे समय से आर्थिक परेशानियां चल रही हैं, तो स्कंदपुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में इससे छुटकारा पाने के लिए विशेष उपाय बताए गए हैं. आज11 सितंबर, बुधवार (भाद्र शुक्ल अष्टमी) से लेकर 24 सितंबर, मंगलवार (आश्विन कृष्ण अष्टमी) तक महालक्ष्मी माता का विशेष पूजन विधि से आप अपनी आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं. यह पूजा विधि विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जिनके घर में लगातार धन की तंगी रहती है, चाहे कितनी भी मेहनत कर लें.
पुराणों में इस विशेष पूजा विधान का उल्लेख है, जिसमें महालक्ष्मी माता का पूजन किया जाता है ताकि घर में धन, संपत्ति और समृद्धि का वास हो सके. इस उपाय को सरल और प्रभावी बताया गया है, जिसे हर व्यक्ति आसानी से अपने घर पर कर सकता है.
Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी आज, धन संपदा के लिए रखें ये व्रत
महालक्ष्मी पूजन की विधि
11 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह के समय महालक्ष्मी माता का स्मरण करना चाहिए. इसके साथ ही “ॐ लक्ष्मयै नमः” मंत्र का कम से कम 16 बार जाप करें. मंत्र जाप के बाद महालक्ष्मी माता की प्रतिमा या तस्वीर के सामने विधिपूर्वक पूजन करें. पूजन के दौरान निम्नलिखित श्लोक का पाठ करें:
धनं धान्यं धराम हरम्यम, कीर्तिम आयुर्यश: श्रीयं,
दुर्गां दंतीन: पुत्रां, महालक्ष्मी प्रयच्छ में
इसके साथ ही “ॐ श्री महालक्ष्मये नमः” मंत्र का जाप भी किया जा सकता है. इस मंत्र और श्लोक के जाप से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और धीरे-धीरे आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.
इस पूजा विधि के लाभ
इस पूजा का प्रभाव धीरे-धीरे आर्थिक समृद्धि के रूप में घर में दिखने लगता है. कहा जाता है कि जिन लोगों के घर में महालक्ष्मी का पूजन नियमित रूप से किया जाता है, उनके घर में कभी धन की कमी नहीं रहती. इस पूजा से केवल धन की ही प्राप्ति नहीं होती, बल्कि मानसिक शांति और समृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है.
पूजन के दौरान ध्यान देने योग्य बातें
पूजा स्थल का शुद्धिकरण: महालक्ष्मी पूजन करने से पहले पूजा स्थल को अच्छे से साफ और शुद्ध कर लेना चाहिए. पूजा के स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए दीपक जलाना भी आवश्यक है.
नैवेद्य चढ़ाएं: महालक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए हलवे, फल, और मिठाई का भोग लगाना चाहिए. विशेषत: हलवे का भोग माता लक्ष्मी को प्रिय माना जाता है.
सात्विक भोजन का सेवन: इस पूजा के दौरान साधक को सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए. मांसाहार, नशा, और अशुद्ध वस्त्रों से बचें.
लक्ष्मी माता के पूजन का महत्व
हिंदू धर्म में महालक्ष्मी को धन, समृद्धि और वैभव की देवी माना गया है. लक्ष्मी माता के आशीर्वाद से ही व्यक्ति को न केवल भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं, बल्कि वह मानसिक शांति और संतोष का अनुभव भी करता है.
स्कंदपुराण और अन्य धर्मग्रंथों के अनुसार, महालक्ष्मी पूजन से व्यक्ति को न केवल आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है, बल्कि उसके जीवन में शांति, संतुलन और समृद्धि का भी प्रवेश होता है.
24 सितंबर के बाद का महत्व
यह विशेष पूजन विधि 24 सितंबर तक चलती है, जिसके बाद साधक को महालक्ष्मी माता का विशेष धन्यवाद ज्ञापन करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इस दिन के बाद से साधक के घर में लक्ष्मी जी का वास स्थायी रूप से हो जाता है, और वह आर्थिक समस्याओं से सदा के लिए मुक्त हो जाता है.
जो लोग इस पूजा को पूरे नियम से करते हैं, उन्हें जीवन में धन और समृद्धि की कोई कमी नहीं रहती. उनके घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों का वातावरण बना रहता है.
इसलिए, यदि आप भी अपने घर में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो स्कंदपुराण के अनुसार महालक्ष्मी माता का यह सरल और प्रभावी पूजन अवश्य करें. इससे न केवल आपकी समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि भी आएगी.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










