Ketu Grah Upay: केतु को शांत करने के लिए अपनाएं ये उपाय, जीवन की बाधाएं होंगी दूर, मिलेगा आध्यात्मिक बल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Jan 2026 10:35 AM

विज्ञापन

केतु शांति उपाय

Ketu Grah Upay: ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्यमय ग्रह माना गया है. कुंडली में केतु अशुभ हो तो जीवन में बाधाएं आती हैं, लेकिन कुछ सरल धार्मिक उपाय अपनाकर इसके दुष्प्रभाव शांत किए जा सकते हैं और आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है.

विज्ञापन

Ketu Grah Upay:  ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमय और आध्यात्मिक ग्रह माना गया है. यह ग्रह व्यक्ति के जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव, मानसिक अस्थिरता, संतान से जुड़ी चिंता और अनजाने भय का कारण बन सकता है. हालांकि, यदि केतु अनुकूल हो जाए तो व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति, गहन ज्ञान और मोक्ष की ओर ले जाता है. ऐसे में केतु को शांत करने के लिए कुछ विशेष धार्मिक उपाय अत्यंत प्रभावी माने गए हैं.

केतु का प्रभाव और उसका महत्व

केतु को छाया ग्रह कहा जाता है, जो भौतिक सुखों से विरक्ति और आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार केतु का संबंध संतान, पूर्व जन्म के कर्म और रहस्यमयी शक्तियों से होता है. कुंडली में केतु अशुभ हो तो व्यक्ति को मानसिक तनाव, भ्रम, असफलता और पारिवारिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है.

भगवान गणेश की आराधना से शांत होता है केतु

केतु को शांत करने का सबसे प्रभावी उपाय भगवान गणेश की उपासना मानी जाती है. गणेश जी को केतु का कारक देव माना गया है. नियमित रूप से “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करने से केतु के दुष्प्रभाव कम होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है.

संतान और संबंधों से जुड़ा केतु

ज्योतिष में संतान को केतु का प्रतीक माना गया है. इसलिए केतु को प्रसन्न रखने के लिए संतान से अच्छे संबंध बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है. संतान का सम्मान करना और उनके प्रति प्रेम भाव रखना केतु को शुभ फल देने के लिए सहायक माना जाता है.

दान-पुण्य से मिलती है ग्रह शांति

केतु शांति के लिए सफेद और काले रंग की वस्तुओं का दान विशेष फलदायी होता है. सफेद या काले रंग का ऊनी या सूती केबल किसी मंदिर में या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें. इसके साथ ही कुत्तों को रोटी खिलाना भी केतु को शांत करने का सरल और प्रभावी उपाय माना गया है.

ये भी देखें: पूजा के समय सिर ढकने की परंपरा, कैसे शांत होता है मन और स्थिर होती है चेतना

आध्यात्मिक साधना से बढ़ेगा लाभ

नियमित ध्यान, जप और सेवा भाव अपनाने से केतु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है. केतु व्यक्ति को भीतर की यात्रा पर ले जाता है, इसलिए आध्यात्मिक जीवन अपनाने से इसके शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं.

Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय विश्वासों पर आधारित है. 

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola