चैत्र मास लाएगा आस्था का रंग, नवरात्रि-रंगपंचमी-रामनवमी और हनुमान जयंती जैसे कई बड़े पर्व

Updated:
विज्ञापन
चैत्र मास लाएगा आस्था का रंग, नवरात्रि-रंगपंचमी-रामनवमी और हनुमान जयंती जैसे कई बड़े पर्व

Hindu Panchang: हिन्दू नववर्ष का पहला मास की शुरुआत 4 मार्च 2026 से हो चुकी है. चैत्र हिन्दू पंचांग का पहला महीना है. चैत्र माह को लेकर मान्यता है, कि इस महीने में ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए इस माह में हिन्दू नववर्ष मनाया जाता है.

विज्ञापन

Hindu Panchang: हिन्दू नववर्ष का पहला महीना चैत्र माह में कई बड़े व्रत-त्योहार आते हैं. चैत्र महीने में विशेषरूप से मां दुर्गा, प्रभु श्री राम, लक्ष्मी नारायण और हनुमान जी की पूजा का विधान है. आइए जानते हैं, गोरखपुर के आचार्य विनोद त्रिपाठी से चैत्र माह में आने वाले व्रत-त्योहारों की तारीख और इसके बारे में…

चैत्र मास 2026 व्रत त्यौहार

सर्वरुपमयीं देवि, सर्वं देविमयं जगत्।
अतोऽहं विश्वरुपां, त्वां नमामि परमेश्वरीम्।।

  • 4 मार्च 2026- चैत्र माह आरम्भ
  • 6 मार्च 2026- संकष्टी चतुर्थी
  • 8 मार्च 2026- रंग पंचमी
  • 11 मार्च 2026- शीतला अष्टमी
  • 15 मार्च 2026- पापमोचिनी एकादशी व्रत
  • 16 मार्च 2026- प्रदोष व्रत
  • 17 मार्च 2026- मासिक शिवरात्रि
  • 18 मार्च 2026- चैत्र अमावस्या
  • 19 मार्च 2026- चैत्र नवरात्रि प्रारम्भ, गुड़ी पाड़वा, उगादी, हिन्दू नववर्ष आरम्भ
  • 21 मार्च 2026- गणगौर पूजा
  • 24 मार्च 2026- चैती छठ, यमुना छठ
  • 26 मार्च 2026- राम नवमी
  • 27 मार्च 2026- चैत्र नवरात्रि व्रत पारण
  • 27 मार्च 2026- नवरात्रि पारण
  • 29 मार्च 2026- कामदा एकादशी
  • 31 मार्च 2026- महावीर जयन्ती
  • 02 अप्रैल 2026- हनुमान जयन्ती, चैत्र पूर्णिमा

रंग पंचमी 2026

रंग पंचमी 8 मार्च 2026 दिन रविवार हो है. रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीराधा रानी के साथ रंग-गुलाल की होली खेली थी. भारत में कुछ स्थानों पर होली रंग पंचमी के दिन खेली जाती है. भारत के अन्य क्षेत्रों में रंग पंचमी होली उत्सव के पांच दिवस उपरान्त आती है.

चैत्र नवरात्रि 2026

चैत्र मास की नवरात्रि में जो भी देवी भक्त पूरे 9 दिनों तक पूजा और व्रत का पालन नियमित रूप से करते हैं, देवी मां उनकी हर मनोकामना को पूर्ण कर उनकी जीवन भर हर संकट से रक्षा करती हैं, इस बार चैत्र नवरात्रि 11 मार्च 2026 से आरम्भ होगा और समस्त भारतवर्ष नौ दिनों तक देवीमय रहेगा.

रामनवमी 2026

प्रत्येक वर्ष रामनवमी का महापर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमीं तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी तिथि को भगवान राम का जन्म अयोध्या धाम में हुआ था, इस दिन लोग भगवान राम की स्तुति करते हैं, उनके प्रकाट्य उत्सव की चौपाइयाँ गाते हैं. अतः यह दिन प्रभु राम की कृपा प्राप्ति का सबसे श्रेष्ठ दिन माना जाता है.

पापमोचिनी एकादशी 2026

हिन्दू धर्म में सबसे बड़ा व्रत एकादशी का होता है. यह तिथि भगवान विष्णु की अति प्रिय है, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-वन्दना करने से जीवन सुखमय बीतता है. एकादशी का व्रत रखने वालों से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. पापमोचिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से जीवन के समस्त पाप मिट जाते हैं.

Also Read: यहां जानिए मेष राशि वालों की 15 विशेषताएं और उनकी पर्सनालिटी

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola