Kedarnath Yatra 2025 में बन रहे रिकॉर्ड, अब तक 16 लाख भक्तों ने किये दर्शन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 May 2025 11:26 AM
Kedarnath Yatra 2025
Kedarnath Yatra 2025: चारधाम यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. दिन-प्रतिदिन चारों धामों में यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है. देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं. अब तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा कर चुके हैं.
Kedarnath Yatra 2025:चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. हर दिन चारों धामों में यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आध्यात्मिक यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं. अब तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा कर चुके हैं. आने वाले दिनों में यह संख्या सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
यमुनोत्री धाम में दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या
चारधाम यात्रा की शुरुआत हर साल यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से होती है. इस वर्ष 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए. अब तक यमुनोत्री धाम में कुल 2,93,163 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. अकेले 28 मई को ही 13,957 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए.
गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं का तांता
30 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद से अब तक कुल 2,79,047 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं. 28 मई को गंगोत्री में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 13,898 रही.
मंदिर समिति ने बढ़ाया दर्शन का समय
भक्तों की विशाल भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने दर्शन के समय में वृद्धि की है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकें. धूप हो या बारिश, श्रद्धालु घंटों तक लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. पैदल मार्ग से लेकर घोड़े-खच्चर, डंडी-कंडी और हेली सेवा तक, हर माध्यम से श्रद्धालु बाबा के चरणों में पहुंच रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










