Karwa Chauth Arghya Mantra: करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देते समय क्या बोलना चाहिए? जानें इसका महत्व और विधि

Published by : Neha Kumari Updated At : 09 Oct 2025 1:42 PM

विज्ञापन

AI Image

Karwa Chauth Arghya: करवा चौथ का पावन पर्व चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना अधूरा माना जाता है. करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि चंद्रमा को अर्घ्य देते समय क्या बोलना चाहिए और अर्घ्य देते समय क्या करना चाहिए.

विज्ञापन

Karwa Chauth Arghya: हिंदू धर्म में करवा चौथ का त्योहार बहुत ही खास महत्व रखता है. इस पर्व को आमतौर पर महिलाएं शादी के बाद अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करती हैं. माना जाता है कि इस व्रत को करने से पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.

इस पर्व में चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है. बिना चंद्रमा को अर्घ्य दिए व्रत अधूरा माना जाता है. इसलिए जरूरी है कि पूरे विधि-विधान के साथ चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाए और अर्घ्य देते समय विशेष मंत्रों, शब्दों और मन की इच्छाओं का उच्चारण किया जाए. ऐसा करने से माता करवा का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें?

  1. शाम के समय माता करवा की पूजा-विधि पूरी करें.
  2. इसके बाद व्रत कथा का पाठ करें.
  3. जब पूजा पूरी हो जाए, तो घर की छत या आंगन में पूजा की थाली लेकर आएं.
  4. थाली में जल से भरा लोटा, करवा, छलनी, अक्षत, मिठाई, फूल, दीपक और बाती रखें.
  5. चांद निकलने के बाद सबसे पहले उसकी आरती करें.
  6. फिर छलनी में जलता हुआ दीपक रखकर चंद्र दर्शन करें.
  7. चंद्रमा को देखते हुए ऊपर दिए गए मंत्रों का जाप करें और मन ही मन पति की लंबी उम्र की कामना करें.
  8. इसके बाद चांद को जल अर्पित करें. अर्घ्य के लिए उपयोग किए जा रहे जल में चांदी का सिक्का और अक्षत अवश्य डालें.
  9. फिर उसी छलनी से पति का चेहरा देखें और पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण करें. करवा चौथ पर चंद्रमा को कैसे दें अर्घ्य

चंद्रमा को अर्घ्य देते समय क्या बोलना चाहिए?

करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय चंद्रमा मंत्र और चंद्र स्तुति का जाप करना चाहिए. ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है. कहते हैं, इससे दांपत्य जीवन में शांति और स्थिरता आती है.

चंद्रमा मंत्र

ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः
ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः

चंद्र स्तुति

ऊँ दधि-शंख-तुषाराभं क्षीरोदार्णव-सम्भवम्।
नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट-भूषणम्॥

इसके साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य देते समय पति का नाम लेकर माता करवा से पति की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना करनी चाहिए. इसके अलावा दांपत्य जीवन में स्थिरता और सभी प्रकार के रोग-दुख दूर होने की कामना करनी चाहिए.

करवा चौथ 2025 में चांद निकलने का समय क्या है?

करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा. इस दिन चंद्रमा रात्रि 8 बजकर 13 मिनट पर निकलेगा.

चंद्रमा को अर्घ्य देने का महत्व क्या है?

हिंदू धर्म में चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है.मान्यता है कि ऐसा करने से मन को शांति मिलती है,नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है,चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है,दांपत्य जीवन में तनाव दूर होकर खुशहाली आती है.


Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए नियम और महत्व

यह भी पढ़े:  क्यों रखा जाता है यह व्रत? जानिए महत्व

यह भी पढ़े: Karwa Chauth Aarti

यह भी पढ़े: Karwa Chauth Katha

यह भी पढ़े: Karwa Chauth Moon Rise Time

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola