Karwa Chauth Sargi Time 2024: इस मुहूर्त में करें करवा चौथ की सरगी, जानें मुहूर्त और विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Oct 2024 9:11 AM
Karwa Chauth Sargi Time 2024
Karwa Chauth Sargi Time 2024: करवा चौथ के अवसर पर प्रत्येक व्रती को जिस प्रकार करवा चौथ के चांद के दर्शन का बेसब्री से इंतजार होता है, उसी प्रकार सरगी खाने का समय जानने की भी उत्कंठा रहती है. यह परंपरा परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से संबंधित है.
Karwa Chauth Sargi Time 2024: हिन्दू धर्म में करवा चौथ को विवाहित महिलाओं का प्रमुख पर्व माना जाता है. यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर, रविवार को रखा जाएगा. करवा चौथ एक ऐसा उत्सव है, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पतियों की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं. हम आपको यह जानकारी प्रदान करेंगे कि सरगी में किन चीजों को शामिल करें साथ ही जानें सरगी का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ 2024 का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर 2024 को प्रातः 6:46 बजे होगा और यह तिथि 21 अक्टूबर 2024 को प्रातः 4:16 बजे समाप्त होगी.
Happy Valmiki Jayanti 2024 Wishes: वाल्मीकि जयंती पर यहां से अपनों को भेजें शुभकामनाएं
करवा चौथ 2024 में चंद्रोदय का समय
द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के दिन चंद्रोदय 20 अक्टूबर को सायं 7:55 बजे होगा. विभिन्न शहरों में समय में कुछ भिन्नता हो सकती है.
करवा चौथ 2024 में सरगी का शुभ मुहूर्त क्या है ?
इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार को रखा जाएगा. इस दिन सूर्योदय प्रातः 6:30 बजे होगा. सरगी सूर्योदय से लगभग 2 घंटे पूर्व ग्रहण की जाती है, इसलिए करवा चौथ के दिन प्रातः 4:30 बजे तक सरगी का सेवन किया जा सकता है.
करवा चौथ की सरगी में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
करवा चौथ की सरगी में फलों का होना आवश्यक है, जैसे सेब, केला, अंगूर, पपीता आदि. इसके साथ ही सूखे मेवे, हलवा, मिठाई, दूध और दही जैसी अन्य वस्तुएं भी शामिल की जा सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










