Jivitputrika Vrat 2025: जीवित्पुत्रिका व्रत से पहले जाने पूजा के नियम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Sep 2025 1:55 PM
जीवित्पुत्रिका व्रत के नियम
Jivitputrika Vrat 2025: जीवित्पुत्रिका व्रत2025 हिन्दू धर्म में माताओं के लिए अत्यंत पावन और कठिन व्रत माना जाता है. यह व्रत संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना से रखा जाता है. जीवित्पुत्रिका व्रत से पहले नहाय-खाय और पूजन विधि का पालन करना जरूरी है. आइए जानें इसके नियम और महत्व.
Jivitputrika Vrat 2025: हिन्दू धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत महिलाओं के लिए अत्यंत कठिन और विशेष माना जाता है. इस व्रत को माताएं अपने पुत्र की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से करती हैं. इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर जीमूतवाहन की पूजा करती हैं.
व्रत की तिथि और शुभ समय
- व्रत तिथि: 14 सितम्बर 2025, रविवार
- अष्टमी तिथि प्रारंभ: 14 सितम्बर, सुबह 08:41 बजे
- अष्टमी तिथि समाप्ति: 15 सितम्बर, सुबह 06:27 बजे
- नवमी तिथि प्रारंभ: 15 सितम्बर, सुबह 06:27 बजे (इस दिन व्रत का पारण होगा)
व्रत की शुरुआत (नहाय-खाय)
नहाय-खाय: 13 सितम्बर 2025, शनिवार को होगा. इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं शुद्ध भोजन बनाती हैं, जिसमें सेंधा नमक का प्रयोग होता है और लहसुन-प्याज का परहेज किया जाता है.
Pitru Paksha 2025: क्या महिलाएं कर सकती हैं तर्पण और श्राद्ध? जानें धर्मग्रंथों में क्या लिखा है
व्रत की मुख्य प्रक्रिया
- 14 सितम्बर 2025 को महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं.
- संध्या समय स्नान करके जीमूतवाहन की पूजा की जाती है.
- यह व्रत सप्तमी युक्त अष्टमी पर नहीं, बल्कि शुद्ध अष्टमी तिथि पर ही किया जाता है.
- व्रत का पारण नवमी तिथि पर किया जाता है.
व्रत का पारण
- तिथि: 15 सितम्बर 2025, सोमवार
- विधि: प्रातः स्नान करके पूजा करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है.
- मान्यता है कि पारण गाय के दूध से करना शुभ फलदायी माना जाता है.
व्रत का महत्व
यह व्रत भारत के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से प्रसिद्ध है, जैसे—जीवितिया, जीवित्पुत्रिका, या जीमूतवाहन व्रत. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने से पुत्र की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
जन्मकुंडली, वास्तु और व्रत-त्यौहार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










