Jitiya Vrat 2025: किन महिलाओं को नहीं करना चाहिए जितिया व्रत? जानिए वजह

Published by : Neha Kumari Updated At : 13 Sep 2025 6:13 PM

विज्ञापन

Jitiya Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत माताएं अपनी संतान की दीर्घायु और सुरक्षा के लिए करती हैं. मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता आती है. ऐसे जितिया व्रत हर मां के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन सभी महिलाओं के लिए इसे करना जरूरी नहीं है. कुछ महिलाओं को यह व्रत नहीं रखना चाहिए, इसलिए पहले जान लें कि किन्हें यह व्रत करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

Jitiya Vrat 2025: आज 13 सितंबर 2025 को जितिया व्रत का नहाय-खाय है. इसके अगले दिन यानी 14 सितंबर को जितिया व्रत रखा जाएगा. इस व्रत को महिलाएं संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं. यह व्रत 3 दिनों तक चलता है. पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन जितिया व्रत, और तीसरे दिन पारण किया जाता है. व्रत के दौरान माताएं निर्जला उपवास करती हैं. ऐसे जितिया व्रत हर मां के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन सभी महिलाओं के लिए इसे करना जरूरी नहीं है. कुछ महिलाएं इस व्रत को नहीं रख सकतीं, इसलिए पहले जान लें किन्हें यह व्रत करने से बचना चाहिए.

किन महिलाओं को जितिया व्रत नहीं रखना चाहिए?

गर्भवती महिलाएं: गर्भवती महिलाओं को यह व्रत नहीं रखना चाहिए. जितिया का व्रत निर्जला होता है, यानी व्रत के दौरान किसी भी तरह के खाने-पीने का सेवन नहीं किया जाता. लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहना मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इसलिए गर्भवती महिलाएं व्रत न रखकर केवल पूजा करके संतान के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर सकती हैं.

निसंतान महिलाएं: जितिया व्रत मुख्य रूप से संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है. इसलिए परंपरा के अनुसार, जिन महिलाओं की संतान नहीं है, उन्हें यह व्रत नहीं करना चाहिए. हालांकि, कुछ जगहों पर मान्यता है कि निसंतान महिला भी व्रत रख सकती है ताकि उन्हें संतान सुख प्राप्त हो.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Vishwakarma Puja 2025: 16 या 17 सितंबर कब है विश्वकर्मा पूजा? जानें पर्व का महत्व और पूजा विधि 

यह भी पढ़े: Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराते समय बरतें ये सावधानियां, वरना नहीं मिलेगा पितृ का आशीर्वाद

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola