झारखंड में मोहर्रम का चांद नजर आया, आज 17 जून से शुरू हुआ इस्लामी नव वर्ष 1448 हिजरी

Updated:
विज्ञापन
Muharram 2026 date

इस्लामी नव वर्ष शुरू

Muharram 2026: झारखंड के विभिन्न जिलों में मोहर्रम का चांद नजर आने की पुष्टि हुई. एदार ए शरीया ने 17 जून को मोहर्रम की पहली तारीख घोषित की है.

विज्ञापन

Muharram 2026: झारखंड के विभिन्न जिलों में मोहर्रम का चांद नजर आने की पुष्टि के बाद एदार ए शरीया झारखंड ने इस्लामी नव वर्ष 1448 हिजरी के आगमन की आधिकारिक घोषणा कर दी है. एदार ए शरीया झारखंड के मौलाना मोहम्मद कुतुबुद्दीन रिजवी ने बताया कि मंगलवार को दारुल कजा एदार ए शरीया झारखंड, इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी रांची सहित राज्यभर के 70 से अधिक स्थानों पर मोहर्रम का चांद देखने की व्यवस्था की गई थी.

मौलाना रिजवी के अनुसार रांची, खूंटी, गढ़वा, जमशेदपुर, लोहरदगा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, राजमहल, गोड्डा, बोकारो, रामगढ़, पलामू, चतरा, दुमका, कोडरमा, लातेहार, जामताड़ा और सिमडेगा समेत कई जिलों में मोहर्रम का चांद नजर आया, जिसकी तस्दीक कर ली गई है.

17 जून को मोहर्रम की पहली तारीख, 26 जून को मनाया जाएगा यौम-ए-आशूरा

दारुल कजा एदार ए शरीया झारखंड ने घोषणा की है कि बुधवार, 17 जून को मोहर्रम महीने की पहली तारीख होगी. इसके साथ ही 26 जून को मोहर्रम की 10वीं तारीख यानी यौम-ए-आशूरा मनाया जाएगा. इस अवसर पर डोरंडा स्थित कर्बला में चादरपोशी का आयोजन भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए.

मोहर्रम महीने की शुरुआत

दारूल कजा इमारत शरीया रांची के काजी शरीअत मुफ्ती मोहम्मद अनवर कासमी ने भी ऐलान किया कि 16 जून को झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में मोहर्रम का चांद नजर आया है. उन्होंने कहा कि 17 जून से मोहर्रम महीने की शुरुआत हो रही है.

सादगी, अकीदत और एहतराम के साथ कार्यक्रमों में शामिल हो

एदार ए शरीया झारखंड ने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे पूरी सादगी, अकीदत और एहतराम के साथ हजरत इमाम हुसैन रजियल्लाहु अन्हु और कर्बला के सभी शहीदों की याद में आयोजित होने वाली महफिलों और कार्यक्रमों में शामिल होकर उनके बलिदान को याद करें.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola