Jagannath Rath Yatra 2025 से पहले बीमार हुए भगवान जगन्नाथ, जानें क्या है स्नान यात्रा का रहस्य

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra 2025

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 से पहले भगवान जगन्नाथ की वार्षिक 'बीमारी' की परंपरा एक अनूठी धार्मिक आस्था से जुड़ी है. स्नान पूर्णिमा के दिन हुए विशेष जलाभिषेक के बाद भगवान को सर्दी लगने की मान्यता है, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए विश्राम दिया जाता है. जानिए इस रहस्य से जुड़ी कथा.

विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra 2025: निःस्वार्थ भक्ति और अटूट श्रद्धा का इससे सुंदर उदाहरण और क्या हो सकता है कि भक्त अपने ईश्वर को एक नन्हे बालक की तरह मानकर उनकी सेवा करते हैं, जब वे ‘बीमार’ हो जाते हैं. भगवान जगन्नाथ को स्नान पूर्णिमा के बाद सर्दी लगने की मान्यता है और तभी से शुरू होती है उनकी विशेष सेवा—बिल्कुल एक रोगी शिशु की तरह. उन्हें इस दौरान देसी जड़ी-बूटियों से बना काढ़ा पिलाया जाता है, और भोजन में केवल हल्के मौसमी फल और परवल का रस दिया जाता है.

मंदिर के पट बंद

भक्त मानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा से अमावस्या तक भगवान अस्वस्थ रहते हैं और मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं. इस अवधि में कोई विशेष पकवान नहीं, केवल औषधीय भोग चढ़ाया जाता है. लगभग 15 दिन की इस सेवा और उपचार के बाद, भगवान पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथयात्रा पर निकलते हैं, जहां वे अपनी मौसी रोहिणी देवी से मिलने गुंडीचा मंदिर पहुंचते हैं.

108 कलशों से जलाभिषेक

पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक बार राजा इंद्रद्युम्न भगवान की मूर्ति बनवा रहे थे. शिल्पकार प्रतिमा को अधूरा छोड़ गए, जिससे राजा दुखी हो उठे. तब भगवान स्वयं प्रकट हुए और कहा कि वे इसी अधूरे रूप में बालस्वरूप में विराजमान होंगे. उन्होंने 108 कलशों से जलाभिषेक का आदेश दिया—जो ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन था. तभी से माना जाता है कि कुंए के ठंडे जल से स्नान के कारण भगवान को जुकाम हो जाता है और वे बीमार पड़ जाते हैं.

इस वर्ष, ज्येष्ठ पूर्णिमा आज 11 जून को थी और तभी से भगवान की आरोग्यता की सेवा आरंभ हुई. 27 जून को, रथयात्रा से एक दिन पूर्व, भगवान को पुनः गर्भगृह में लाया जाएगा. उसी दिन वे अपने भाई-बहन के साथ रथ पर सवार होकर मौसी के घर गुंडीचा मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां भव्य उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविध भोग अर्पित किए जाएंगे. सात दिन बाद भगवान पुनः अपने मूल मंदिर लौटते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola