कब खेलें होली ? बिहार और झारखंड में इस तारीख को बरसेगा रंग

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Mar 2025 7:05 AM

विज्ञापन

Holi 2025 Date

Holi 2025 Date: होली के संबंध में लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. हिंदू पंचांग के अनुसार, होली का त्योहार पूर्णिमा के बाद के दिन, अर्थात् चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है, जबकि होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को भद्रा रहित मुहूर्त में रात्रि के समय किया जाता है.

विज्ञापन

Holi 2025 Date: शास्त्रों में होली का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. होलिका दहन के समय घर में सुख और समृद्धि की प्रार्थना की जाती है. इस वर्ष होली के त्योहार को लेकर कुछ संशय उत्पन्न हुआ है. वैदिक पंचांग के अनुसार, होली का पर्व चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. यहां हम बताने जा रहे हैं कि बिहार और झारखंड में रंगों का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा.

बिहार में कब मनाई जाएगी होली

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के विद्वत परिषद के अध्यक्ष पंडित राकेश मिश्रा ने बताया किने जानकारी दी कि सामान्यतः बनारस में होली एक दिन पहले मनाई जाती है, जबकि बनारस में होली के एक दिन बाद बिहार में इसका उत्सव मनाया जाता है. बिहार में होली चैत्र प्रतिपदा के दिन मनाई जाती है, जो कि 14 मार्च को दिन के 12:26 बजे से प्रारंभ हो रही है. इस संदर्भ में अनेक विद्वानों ने यह निर्णय लिया है कि 15 मार्च को उदया तिथि के अवसर पर होली का पर्व मनाया जाएगा.

साल 2025 का पहला चंद्रग्रहण आज, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा यह दिन

बिहार में चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को होली का त्योहार मनाया जाता है, और इसी दिन से नए मांगलिक वर्ष की शुरुआत होती है. मिथिला पंचांग के अनुसार, होली 15 मार्च को है. इस संदर्भ में, कई स्थानों पर लोग 14 और 15 मार्च को धूमधाम से होली का उत्सव मना रहे हैं.

झारखंड में कब खेली जाएगी होली

फाल्गुन की पूर्णिमा गुरुवार की सुबह 10:11 बजे से प्रारंभ हो चुकी है,और भद्रा भी उसी समय से शुरू हो गई है. भद्रा गुरुवार की रात 10:37 बजे तक बनी रहेगी. वहीं, 14 मार्च शुक्रवार को पूर्णिमा तिथि दोपहर 11:15 बजे तक ही रहेगी. 14 मार्च को उदयातिथि के अनुसार, पूर्णिमा दोपहर तक ही है, इसलिए इस वर्ष रंगोत्सव होली का आयोजन नहीं किया जाएगा. इस कारण, होली का पर्व झारखंड में 15 मार्च को मनाया जाएगा. आपको देश के कुछ हिस्सों में 14 मार्च तो कुछ हिस्सों में 15 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन