Happy Shardiya Navratri 2025 Wishes in Hindi: दुर्गा मां के चरणों में अपना मन समर्पित करें … यहां से भेजें नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Sep 2025 5:05 AM
नवरात्रि 2025 की ढेरों शुभकामनाएं
Happy Shardiya Navratri 2025 Wishes in Hindi: शारदीय नवरात्रि का आरंभ आज 22 सितंबर 2025 से हो रहा है. नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा मां के चरणों में अपना मन और आत्मा समर्पित करें. उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. आइए इस नवरात्रि अपने प्रियजनों को ढेरों शुभकामनाएं भेजकर मां दुर्गा की कृपा साझा करें और खुशियों का त्योहार मनाएं.
Happy Shardiya Navratri 2025 Wishes in Hindi : शारदीय नवरात्रि आज 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है. नवरात्रि का पावन पर्व शक्ति की आराधना और आस्था का प्रतीक माना जाता है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर भक्त उन्हें प्रसन्न करते हैं. इस शुभ अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं और बधाइयां भेजकर पर्व की आनंदमय वातावरण को और भी विशेष बना देते हैं. यहां नवरात्रि के कुछ सुंदर शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ शेयर कर सकते हैं.
Happy Navratri 2025 : माता रानी का आशीर्वाद आप
माता रानी का आशीर्वाद आप पर और आपके पूरे परिवार पर सदैव बना रहे। नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं।
Happy Navratri 2025 : शक्ति का स्वरूप मां दुर्गा आपके
शक्ति का स्वरूप मां दुर्गा आपके जीवन से अज्ञान का अंधकार मिटाकर ज्ञान और प्रकाश का संचार करें। हैप्पी नवरात्रि।
Happy Navratri 2025 : मां के चरणों में अपना मन समर्पित करें
मां के चरणों में अपना मन समर्पित करें और जीवन को सफल बनाएं। शुभ नवरात्रि।
Happy Navratri 2025 : मां अम्बे का आशीष आपके जीवन में सुख
मां अम्बे का आशीष आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। नवरात्रि की हार्दिक बधाई।
Happy Navratri 2025 : मां दुर्गा की कृपा से आपका घर
मां दुर्गा की कृपा से आपका घर खुशियों से भर जाए और जीवन मंगलमय हो। हैप्पी नवरात्रि।
Happy Navratri 2025 : नवरात्रि सिर्फ एक पर्व नहीं
नवरात्रि सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। मां दुर्गा की साधना से जीवन के हर कष्ट दूर हों और आपका मार्ग प्रशस्त हो।
Happy Navratri 2025 : नवरात्रि के पावन दिनों में
नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा आपके जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा और अटूट विश्वास प्रदान करें।
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री मां शैलपुत्री को लगाएं भोग
Happy Navratri 2025 : मां शेरावाली की महिमा अपरंपार
मां शेरावाली की महिमा अपरंपार है, उनकी कृपा से सब संकट दूर हों और घर-परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो।
Happy Navratri 2025 : नवरात्रि का हर दिन आपके जीवन में
नवरात्रि का हर दिन आपके जीवन में नई प्रेरणा और नई रोशनी लेकर आए।
नवरात्रि पर्व का महत्व
नवरात्रि केवल भक्ति और पूजा का पर्व ही नहीं, बल्कि यह साधना, संयम और आत्मशुद्धि का भी प्रतीक है. इन नौ दिनों में साधक अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और धैर्य का संचार करता है. देवी की आराधना से जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










