ePaper

Happy Lohri 2026 Wishes: अग्नि की परिक्रमा संग आए उजाला … यहां से भेजें लोहड़ी दियां लख-लख वधाइयां

Updated at : 13 Jan 2026 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Lohri 2026 Wishes

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां

Happy Lohri 2026 Wishes : लोहड़ी का पर्व देशभर में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. अग्नि पूजा, भंगड़ा और पारंपरिक व्यंजनों के साथ लोग सुख-समृद्धि की कामना कर अपनों को शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

विज्ञापन

Happy Lohri 2026 Wishes, Quotes, Messages, Photos, Hindi Status, Shubhkamnaye: लोहड़ी का पर्व सिख समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन अब देशभर में लोग इस पर्व को उतने ही उत्साह के साथ मनाने लगे हें. आज 13 जनवरी 2026 को ये त्योहार मनाया जा रहा है. लोगों ने बीती रात से ही एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं देने के लिए संदेश भेजना शुरू कर दिया हैं. यहां हम आपके लिए कुछ संदेश चुनकर लेकर आए हैं जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं.

Warm Lohri Wishes 2026: सर्द रातों में हो मिठास

सर्द रातों में हो मिठास,
लोहड़ी लाए खुशियों का एहसास,
सुख-समृद्धि से भरे हर द्वार,
जीवन बने खुशहाल हर बार.
लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं

Sweet Lohri Greetings: गन्ने की मिठास …

गन्ने की मिठास, रेवड़ी का स्वाद,
मूंगफली-तिल संग खुशियों की बात,
सब मिलकर मनाएं यह त्योहार,
लोहड़ी लाए हंसी की सौगात.
लोहड़ी दियां लख-लख वधाइयां

Happy Lohri Blessings: जैसे-जैसे लोहड़ी की लौ बढ़े

जैसे-जैसे लोहड़ी की लौ बढ़े,
वैसे-वैसे हर ग़म दूर पड़े,
इस पर्व की रोशनी से भर जाए जीवन,
खुशियों से सजे आपके हर दिन.
Happy Lohri 2026

Festive Lohri Message: अग्नि की परिक्रमा संग आए उजाला

अग्नि की परिक्रमा संग आए उजाला,
नई उम्मीदों से सजे हर निवाला,
घर में रहे सुख, शांति और प्यार,
लोहड़ी करे जीवन गुलज़ार.
लोहड़ी की हार्दिक बधाई

ये भी पढ़ें: आज मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्योहार, यहां जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Togetherness Lohri Quote: त्योहार वो नहीं जो फर्क बताए

त्योहार वो नहीं जो फर्क बताए,
त्योहार वो जो सबको जोड़ जाए,
जैसे गुड़ में घुलता है तिल,
वैसे ही रिश्तों में आए अपनापन और दिल.
लोहड़ी की लख-लख बधाइयां

Lohri Special Greeting: शुभकामनाओं की बात

हवाओं में घुली है शुभकामनाओं की बात,
मैसेज संग भेजा है प्यार भरा पैगाम आज,
सबसे पहले आपको किया है याद,
लोहड़ी मुबारक हो मेरे यार.
Happy Lohri 2026

Punjabi Lohri Vibes: ढोल की गूंज, भंगड़े की शान

ढोल की गूंज, भंगड़े की शान,
खुशियों से महक उठे हर मकान,
सेहत और समृद्धि आपके संग रहे,
हर दिन मुस्कान में ढला रहे.
लोहड़ी की लख-लख बधाइयां

New Beginnings Lohri 2026 Wish: नए सपनों से सजे आपके दिन

नए सपनों से सजे आपके दिन,
अपनेपन से भरा रहे हर एक पल-क्षण,
लोहड़ी लाए खुशियों की बहार,
मुबारक हो यह प्यारा त्योहार.
लोहड़ी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola