Happy Anant Chaturdashi 2025 Wishes: अनंत चतुर्दशी के मौके पर अपनों को यहां से भेजें ये शुभकामना संदेश
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Sep 2025 6:29 AM
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Happy Anant Chaturdashi 2025 Wishes: अनंत चतुर्दशी 2025 के पावन अवसर पर अपनों को अपनी शुभकामनाएं भेजकर इस दिन की महिमा को और बढ़ाया जा सकता है यह पर्व भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा का दिन है. यहां से आप सुंदर और दिल छू लेने वाले संदेश चुनकर अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं.
Happy Anant Chaturdashi 2025 Wishes: अनंत चतुर्दशी हिंदू धर्म में अत्यंत महत्व वाला पर्व है. इसे भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा और साधना के लिए समर्पित माना जाता है. इस दिन विष्णु जी की पूजा के साथ ही गणपति के विसर्जन का भी आयोजन होता है. यह दिन गणेशोत्सव के दस दिवसीय उत्सव का समापन भी दर्शाता है। इस वर्ष यह पर्व 6 सितंबर 2025 को मनाया जा रहा है. अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर, यहां कुछ बधाई संदेश दिए गए हैं जिन्हें आप अपने प्रियजनों के साथ साझा कर सकते हैं.
Happy Anant Chaturdashi 2025: गणेश जी की कृपा से आपके जीवन
गणेश जी की कृपा से आपके जीवन के सभी दुख दूर हों और सुख-समृद्धि आपके घर आए. अनंत चतुर्दशी का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो. भगवान गणेश और श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे. अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं.
Anant Chaturdashi Puja Aarti: अनंत चतुर्दशी पूजा के बाद करें श्री हरि की आरती, ॐ जय जगदीश हरे…
Happy Anant Chaturdashi 2025: अशुभ का नाश और शुभ का हो आगाज
अशुभ का नाश और शुभ का हो आगाज, गणेश जी के आशीर्वाद से हर कार्य में मिले सफलता. गणेश विसर्जन का यह दिन आपके जीवन से सभी कष्टों को हर ले और अनंत खुशियों का आगमन हो. अनंत चतुर्दशी की बहुत-बहुत बधाई.
Happy Anant Chaturdashi 2025:अनंत चतुर्दशी के इस शुभ अवसर पर
अनंत चतुर्दशी के इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु आपको अनंत सुख, धन और सफलता प्रदान करें. जिस तरह गणेश जी हमारे विघ्न हरते हैं, उसी तरह अनंत भगवान आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें. आप और आपका परिवार हमेशा खुश और स्वस्थ रहे. अनंत चतुर्दशी की ढेर सारी शुभकामनाएं.
Anant Chaturdashi Vrat Katha In Hindi: अनंत चतुर्दशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ
Happy Anant Chaturdashi 2025:ढोल-नगाड़ों की थाप पर गणेश जी
ढोल-नगाड़ों की थाप पर गणेश जी को दें विदाई,
अगले बरस फिर आने का वादा हो साथ में।
अनंत चतुर्दशी का यह पर्व आपके जीवन में,
अनंत सुख और शांति लेकर आए।
शुभ अनंत चतुर्दशी!
Happy Anant Chaturdashi 2025:आपके घर में सुख-शांति का वास हो
आपके घर में सुख-शांति का वास हो,
हर कार्य में आपको सफलता मिले,
गणेश जी की कृपा से जीवन की हर बाधा दूर हो,
और अनंत भगवान का आशीर्वाद सदैव आपके साथ रहे।
आपको और आपके परिवार को अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं।
Happy Anant Chaturdashi 2025:गणेश जी की विदाई का दिन
अनंत चतुर्दशी, गणेश जी की विदाई का दिन,
पर यह दिन हमें याद दिलाता है कि हर अंत एक नई शुरुआत का प्रतीक है।
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ!
भगवान विष्णु और गणेश जी का आशीर्वाद आप पर बना रहे।
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं!
Happy Anant Chaturdashi 2025:अनंत चतुर्दशी के दिन
अनंत चतुर्दशी के दिन, हम भगवान गणेश को विदा करते हैं, लेकिन उनके आशीर्वाद को हमेशा अपने साथ रखते हैं. यह दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि भगवान विष्णु का अनंत रूप हर पल हमारे साथ है, जो हमें जीवन के हर मोड़ पर सहारा देता है। इस पावन अवसर पर, मेरी कामना है कि आपके सभी सपने सच हों और आपका जीवन अनंत खुशियों से भर जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










