Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा के खास चौपाइयों का पाठ करें, दूर होंगी जीवन की कई परेशानियां

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Nov 2025 8:10 AM

विज्ञापन

हनुमान चालीसा की खास चौपाइयां से मिलेगा फायदा

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा की कुछ खास चौपाइयां इतनी शक्तिशाली मानी जाती हैं कि इनके नियमित पाठ से जीवन की कई परेशानियाँ दूर हो सकती हैं. चाहे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हों, शत्रु बाधाएं हों या सफलता में रुकावट—इन चौपाइयों के जाप से हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती है.

विज्ञापन

Hanuman Chalisa: हनुमान जी को शक्ति, साहस और संकटमोचन के रूप में पूजा जाता है. मान्यता है कि मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से भगवान हनुमान जल्दी प्रसन्न होते हैं. हनुमान चालीसा में कुल 40 चौपाइयां और 2 दोहे होते हैं, लेकिन इनमें से कुछ चौपाइयाँ ऐसी हैं जिनका नियमित पाठ करने से जीवन की कई बाधाएँ दूर हो जाती हैं. आइए इन्हें आसान भाषा में समझते हैं.

रोग और पीड़ा दूर करने वाली चौपाई

“नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बल बीरा।।“

अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, इलाज करवाने के बावजूद आराम नहीं मिल रहा है, तो यह चौपाई आपके लिए बेहद चमत्कारी साबित हो सकती है. रोज श्रद्धा से इसका जाप करें, इससे मनोबल भी बढ़ेगा और स्वास्थ्य में सुधार भी होगा.

हर काम में सफलता दिलाने वाली चौपाई

“अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।“

जीवन में बार-बार असफलता मिल रही है या काम बनते-बनते रुक जाते हैं, तो इस चौपाई का पाठ करें. यह चौपाई हनुमान जी की सिद्धियों और शक्तियों का आह्वान करती है. इसके नियमित जाप से आपके कार्यों में तेजी से प्रगति होती है और सफलता मिलने लगती है.

शत्रु और बाधाएं दूर करने वाली चौपाई

“भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्रजी के काज संवारे।।“

अगर आप शत्रुओं, नकारात्मक लोगों या किसी तरह की बाधा से परेशान हैं, तो मंगलवार और शनिवार के दिन इस चौपाई का पाठ बेहद लाभकारी है. यह चौपाई संकटों से सुरक्षा और हिम्मत देने का काम करती है.

ये भी पढ़ें: आज मंगलवार को करें हनुमान जी के सर्वसिद्धिदायक मंत्र का जाप, बाधाएं हो सकती हैं दूर 

बुद्धि और धन प्राप्ति कराने वाली चौपाई

“विद्यावान गुनी अति चातुर।
रामकाज करीबे को आतुर।।“

विद्या, धन और बुद्धि की प्राप्ति चाहने वाले लोगों के लिए यह चौपाई अत्यंत शुभ मानी जाती है. यदि पढ़ाई या करियर में मन नहीं लग रहा हो, आर्थिक परेशानियाँ हों तो इसका रोज पाठ करें.

नियमित जाप से मिलती है हनुमान जी की विशेष कृपा

इन चारों चौपाइयों का रोज, श्रद्धा और विश्वास के साथ जाप करने पर हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है. इससे मानसिक शांति मिलती है, बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. संकट चाहे किसी भी प्रकार का हो—स्वास्थ्य, धन, करियर या संबंध—हनुमान जी का स्मरण हमेशा संकटमोचन साबित होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola