Hanuman Chalisa: आज मंगलवार को जानें हनुमान चालीसा को सिद्ध करने की वास्तविक विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Oct 2025 8:03 AM

विज्ञापन

हनुमान चालीसा को सिद्ध करने की सही विधि क्या है

Hanuman Chalisa:हनुमान चालीसा केवल एक पाठ नहीं, बल्कि साधना का अद्भुत माध्यम है। इसे सिद्ध करने के लिए शब्दों के अर्थ को समझते हुए भावपूर्वक जप करना आवश्यक है। जब हर पंक्ति के अर्थ का चिंतन होता है, तब ही यह स्तुति जीवन में दिशा, शक्ति और आत्मिक शांति प्रदान करती है.

विज्ञापन

Hanuman Chalisa: बहुत से लोग हनुमान चालीसा को केवल रट लेते हैं और बार-बार बोलते रहते हैं, परंतु केवल बोलने से यह सिद्ध नहीं होती. हनुमान चालीसा की सिद्धि “जप” से होती है. जप का अर्थ होता है — शब्द पर ध्यान लगाना. आप जो भी नाम या स्तुति का जप कर रहे हैं, उसके अर्थ को समझना आवश्यक है. हनुमान चालीसा के प्रत्येक शब्द का अर्थ जानना ही सिद्धि की पहली सीढ़ी है. हमें यहां ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बता रहे हैं हनुमान चालीसा को सिद्ध करने की सही विधि

जप और पाठ में क्या अंतर है ?

मैं हर मंगलवार को मंदिर जाता हैं. वहां अनेक भक्त हनुमान जी की उपासना करते हैं. परंतु जितना मैंने देखा है, उनमें से अधिकतर लोग केवल पाठ कर रहे होते हैं, जप नहीं. जब आप हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, तो मन में हर शब्द का अर्थ जागृत होना चाहिए. धीरे-धीरे और भावपूर्वक पाठ करें, अर्थ का स्मरण करते रहें — यही सच्चा जप है.

हनुमान चालीसा का इतिहास और अर्थ क्या है ?

हनुमान चालीसा की रचना गोस्वामी तुलसीदास जी ने लगभग 500 वर्ष पूर्व की थी. “चालीसा” शब्द का अर्थ होता है — चालीस पंक्तियां. इस स्तुति में कुल 40 चौपाइयां हैं, इसलिए इसे हनुमान चालीसा कहा गया.

‘हनुमान’ नाम का अर्थ क्या है ?

‘हनु’ शब्द का अर्थ है ठुड्डी या हनन करना, और ‘मान’ का अर्थ है सम्मान या यश. कहा जाता है कि बचपन में जब हनुमान जी ने सूर्य को फल समझकर निगल लिया था, तब इंद्र के वज्र से उनके जबड़े में चोट आई थी, इसी कारण उनका नाम ‘हनुमान’ पड़ा. उनकी विकृत ठुड्डी भी उनके तेज और सौंदर्य को और निखारती थी — इसलिए ‘हनु’ के साथ ‘मान’ जुड़ गया.

अर्थ सहित जाप का प्रभाव

  • हनुमान चालीसा के अर्थों में अपार शक्ति छिपी है. यह केवल भक्ति नहीं, बल्कि जीवन के लिए मार्गदर्शक ग्रंथ है.
  • यदि आपके जीवन में कोई दिशा नहीं है, तो अर्थ सहित जाप आपको उद्देश्य दिखाएगा.
  • यदि आप दुखी हैं, तो यह जप आपको दुखों से मुक्ति देगा.
  • यदि आप परिस्थितियों के आगे झुक चुके हैं, तो यही जप आपको भीतर से शक्ति देगा, ताकि आप फिर से खड़े होकर संघर्ष कर सकें.

ये भी पढ़ें: हर मंगलवार को करें हनुमान चालीसा का पाठ, दूर होगी परेशानियां और दुख से मिलेगा छुटकारा

हनुमान चालीसा से मिलने वाला आत्मबल

  • आपके जीवन में चाहे कितनी भी समस्याएं हों — रोग, दर्द या मानसिक तनाव — हनुमान चालीसा का अर्थ सहित पाठ धीरे-धीरे सबको शमन कर देता है.
  • यह केवल एक स्तुति नहीं, बल्कि एक आत्मिक चिकित्सा है जो मन, बुद्धि और आत्मा तीनों को शुद्ध करती है.

‘गोस्वामी’ और ‘स्तुति’ के गहरे अर्थ

  • ‘गोस्वामी’ शब्द का अर्थ होता है — जिसने अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण पा लिया हो, विशेषकर वासना और मोह से स्वयं को मुक्त कर लिया हो.
  • ‘स्तुति’ का अर्थ है — ध्यान लगाना या ईश्वर का चिंतन करना. जब आप हनुमान चालीसा का अर्थ सहित पाठ करते हैं, तो स्वतः ही आपका ध्यान हनुमान जी में केंद्रित हो जाता है.

हनुमान चालीसा: एक साधना, एक ध्यान

  • यदि आप केवल पंक्तियां रट रहे हैं, तो यह ध्यान नहीं कहलाएगा. परंतु यदि हर शब्द के अर्थ को महसूस करते हुए पढ़ते हैं, तो यह आपके भीतर मेडिटेशन की अवस्था उत्पन्न करता है.
  • यह अवस्था मन को शांत करती है और आपको हनुमान जी की उपस्थिति का अनुभव कराती है.

शुद्ध कर्म ही सच्ची साधना

  • हनुमान चालीसा के साथ-साथ अपने कर्म, वाणी और विचारों की पवित्रता बनाए रखना भी आवश्यक है.
  • मन में किसी के प्रति गलत विचार, वाणी में अपशब्द या शरीर से कोई अनुचित कर्म — ये सब साधना में बाधक हैं.
  • हनुमान जी का साक्षात्कार उन्हीं को होता है जिनका मन, वचन और कर्म तीनों पवित्र हों.

हनुमान जी के गुण: बल, बुद्धि और विनम्रता

  • हनुमान जी में अतुलनीय बल, तीव्र बुद्धि और गहन विद्या थी, फिर भी उनमें अहंकार का लेश मात्र भी नहीं था.
  • यही कारण है कि वे देवत्व को प्राप्त हुए.
  • बल, बुद्धि और विद्या होने पर भी जो विनम्र बना रहे, वही सच्चा भक्त और वीर कहलाता है.

अहंकार रहित व्यक्ति ही ‘भगवान’ कहलाता है

  • जो व्यक्ति अपने भीतर के अहंकार का पूर्ण हनन कर देता है, वही समाज में सम्मान और मान का पात्र बनता है.
  • भगवान होना कोई जन्मगत विशेषता नहीं, बल्कि एक अवस्था है — जैसे कोई व्यक्ति अपनी साधना और गुणों से प्रमोशन पाकर मैनेजर से डायरेक्टर बनता है.
  • इसी प्रकार, जिन्होंने अपने अहंकार को नष्ट कर दिया, वे ‘भगवान’ कहलाए.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola