अगले सप्ताह मनाई जाएगी गुरु गोविंद सिंह जयंती, जानें इसका धार्मिक महत्व

Published by :Shaurya Punj
Published at :02 Jan 2025 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
Guru Gobind Singh Jayanti 2025 in Hindi

Guru Gobind Singh Jayanti 2025

Guru Gobind Singh Jayanti 2025: पौष मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाती है. गुरु गोविंद सिंह जी ने 1699 में वैशाखी के पावन पर्व पर खालसा पंथ की नींव रखी.इसी अवसर पर गुरु जी ने गुरु ग्रंथ साहिब को पूर्ण किया और इसे आध्यात्मिक गुरु के रूप में स्थापित किया.

विज्ञापन

Guru Gobind Singh Jayanti 2025: हर वर्ष पौष मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गुरु गोविंद सिंह जयंती का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया जाता है. साथ ही, इस दिन गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं और उपदेशों को स्मरण किया जाता है. यह ज्ञात हो कि गुरु गोविंद सिंह को सिख धर्म के दसवें गुरु के रूप में सम्मानित किया जाता है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार उनका जन्म 01 जनवरी, 1667 को हुआ, जबकि हिन्दू कैलेंडर के अनुसार उनका जन्म विक्रम सम्वत 1723 में पौष मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था.

किस दिन है गुरु गोविंद सिंह जयंती

6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती का आयोजन किया जाएगा. विक्रम संवत के पंचांग के अनुसार, पौष मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. इस तिथि की शुरुआत 5 जनवरी को रात 8:15 बजे से होगी और इसका समापन 6 जनवरी की शाम 6:23 बजे होगा.

गुरु गोविंद सिंह जयंती का धार्मिक महत्व

सिख समुदाय में गुरु गोविंद सिंह की जयंती का अत्यधिक महत्व है. इस विशेष अवसर पर उनके अनुयायी उनके जीवन और शिक्षाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. गुरु गोविंद सिंह ने सिख धर्म को एक नई दिशा प्रदान की, जिसमें खालसा पंथ की स्थापना और 5 ककार को अनिवार्य बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं. उन्होंने धार्मिक सहिष्णुता, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश फैलाया.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola